{"_id":"60a3fcb78ebc3e7de405de79","slug":"351-people-got-vaccinated-in-bikapur-and-tarun-faizabad-news-lko5785918139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकापुर व तारुन में 351 लोगों को लगाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकापुर व तारुन में 351 लोगों को लगाई वैक्सीन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बीकापुर और तारुन सीएचसी में कुल 351 लोगों का टीकाकरण किया गया। बीकापुर सीएचसी में मंगलवार को भी 18 वर्ष की उम्र के ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया गया।
सीएचसी के बीसीपीएम दीपक तिवारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 164 लोगों को कोविड टीका लगाया गया। जिसमें 18 से 44 वर्ष की उम्र के कुल 119 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया।
इसके अलावा 45 वर्ष से ऊपर उम्र के भी 44 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं सीएचसी तारुन पर मंगलवार को 187 लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाई गई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना महामारी के टीकाकरण अभियान के तहत सीएचसी पर 45 वर्ष से ऊपर वाले 50 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। वहीं 18 से 44 वर्ष की उम्र के 137 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।