{"_id":"88905342bc9b9d3409a573f5ce7a1228","slug":"350-contract-employees-will-receive-honoraria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 संविदा कर्मचारियों को मिलेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 संविदा कर्मचारियों को मिलेगा मानदेय
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने संविदा कर्मचारियों को मानदेय दिए जाने की हरी झंडी दे दी है। इसी के साथ वेतन दिए जाने की पत्रावलियां तैयार की जा रही है।
दो अफसरों की आपसी लड़ाई का खामियाजा संविदा पर कार्य करने वाले चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ पर दिखने लगा। पांच माह से मानदेय नहीं मिलने की वजह से संविदा के साढ़े तीन सौ चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ भुखमरी के कगार पर पहुंच गए।
जिलाधिकारी ने इस सभी संविदा कर्मचारियों की तैनाती और विभाग में इनकी उपयोगिता प्रमाण-पत्र मांगा था। इस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी-सीएचसी)के अधीक्षकों ने पत्रावली पर इन्हें मानदेय दिए जाने के पक्ष में टिप्पणी की है।
इसी आधार पर जिलाधिकारी ने सीएमओ फैजाबाद को संविदा कर्मचारियों को मानदेय दिए जाने का निर्देश दिया है। अब एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. एके कनौजिया का इंतजार किया जा रहा है। डॉ. कनौजिया के आने के बाद संविदा कर्मचारियों का मानदेय दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम यादव ने बताया कि जिलाधिकारी ने उपयोगिता प्रमाण-पत्र के बाद संविदा कर्मचारियों को मानदेय दिए जाने की अनुमति दी है। जल्द ही संविदा कर्मचारियों को मानदेय दे दिया जाएगा।