{"_id":"62a7ca48a8e4216e455fbab5","slug":"3400-crore-collected-as-construction-funds-for-ram-temple-expected-to-increase-after-final-audit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Audit: राममंदिर के लिए निधि समर्पण में मिले थे 3400 करोड़, फाइनल ऑडिट के बाद धनराशि बढ़ने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Audit: राममंदिर के लिए निधि समर्पण में मिले थे 3400 करोड़, फाइनल ऑडिट के बाद धनराशि बढ़ने की उम्मीद
Tue, 14 Jun 2022 05:07 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 05:07 AM IST
सार
राममंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी मकर संक्रांति से 27 फरवरी संत रविदास जयंती 2021 तक देश के सभी राज्यों में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। ट्रस्ट ने 10,100 व 1000 के कूपन के जरिए देश के हर वर्ग से निधि समर्पण प्राप्त किया था।
विज्ञापन
ram mandir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राममंदिर निर्माण के लिए देश भर में चलाए गये निधि समर्पण अभियान की ऑडिट रिपोर्ट लगभग तैयार है। देश के 90 फीसदी जिलों में ऑडिट हो गया है। इसमें अब तक 3400 करोड़ रुपये का निधि समर्पण मिलने की जानकारी सामने आयी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जिलेवार अभियान का ऑडिट करवा रहा है। हालांकि ट्रस्ट सूत्रों का कहना है कि फाइनल ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद इस धनराशि में बढ़ोत्तरी संभव है।
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी मकर संक्रांति से 27 फरवरी संत रविदास जयंती 2021 तक देश के सभी राज्यों में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। ट्रस्ट ने 10,100 व 1000 के कूपन के जरिए देश के हर वर्ग से निधि समर्पण प्राप्त किया था। मार्च 2021 तक हुए ऑडिट में ट्रस्ट को 3400 करोड़ प्राप्त हुए थे। अलग-अलग राज्य की इकाइयां जिलेवार अपने स्तर पर ऑडिट करवा कर न्यास को रिपोर्ट उपलब्ध करा रही हैं। अधिकांश प्रांतों का ऑडिट हो चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि निधि समर्पण अभियान से प्राप्त धनराशि का फाइनल आंकड़ा ऑडिट पूरा होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
22 करोड़ के चेक हुए थे बाउंस
मंदिर के लिए बहुत से भक्तों ने चेक से भी निधि समर्पण किया था। जिसमें से तकनीकी गड़बड़ियों के चलते करीब 22 करोड़ के करीब 20 हजार चेक बाउंस हो गये थे। करीब 15 हजार से ज्यादा चेक वापस कर दिए गये थे। अयोध्या जिले के दो हजार चेक बाउंस हुए थे। इन लोगों से ट्रस्ट की टीम ने बात कर तकनीकी खामियां दूर कराईं निधि समर्पण कराया। यह अभियान भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
निधि समर्पण अभियान की होगी स्टडी
श्रीराममंदिर निर्माण के लिए चलाए गये विश्व के सबसे बड़े निधि समर्पण अभियान की ट्रस्ट की ओर से स्टडी भी कराई जाएगी। इसके लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ट्रस्ट के पास प्रस्ताव भी आया था लेकिन ट्रस्ट ने टाल दिया। ट्रस्ट का कहना है कि किसी भारतीय संस्थान से ही इस अभियान की स्टडी कराई जाएगी।
निधि समर्पण अभियान में प्राप्त धनराशि का आंकड़ा
- 01 से 05 लाख समर्पण करने वालों की संख्या-31663
- 05 से 10 लाख समर्पण करने वालों की संख्या-1428
- 10 से 25 लाख समर्पण करने वालों की संख्या-950
- 25 से 50 लाख समर्पण करने वालों की संख्या-123
- 50 लाख से 01 करोड़ समर्पण करने वालों की संख्या-127
- एक करोड़ से अधिक समर्पण करने वालों की संख्या-74