फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आयुष्मान भारत योजना का पायलट रन शुरू

आयुष्मान भारत योजना का पायलट रन शुरू

Sat, 08 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना का पायलट रन शुरू
अयोध्या। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पायलट रन की शुरूआत शनिवार को श्रीराम अस्पताल से लाभार्थियों को योजना का पत्र देकर की गई। 7 सिंतबर सेे प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर इस योजना का श्रीगणेश हो चुका है इसी क्रम में फैजाबाद में श्रीराम अस्पताल अयोध्या से योजना का शुभारंभ शनिवार को किया गया। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का देशभर में शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


नगर विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि यह सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। जो सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 में शामिल हैं उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिले में 1 लाख 74 हजार लोगों को सूचीबद्ध किया गया है। साथ ही जनगणना में जो छूट गए हैं उनका भी सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया कि लाभार्थियों को एक गोल्डन कार्ड दिया जाएगा जिससे वह इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी सरकारी व प्राइवेट अनुबंधित अस्पतालों में भर्ती होकर लाभार्थी पांच लाख रूपये तक की बीमारी का इलाज फ्री में करा सकेंगे। योजना के उद्घाटन अवसर पर सीएमओ डॉ. अशोक गुप्ता, श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, पार्षद रमेश दास, पार्षद अनुज दास, संजय शुक्ला, सोमिल गुप्ता, डॉ.वाईपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विधायक वेद गुप्ता ने बताया कि लाभार्थियों की मदद के लिए एक आरोग्य मित्र की तैनाती की जा रही है। इसे मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर तीन प्रोफेशनल्स की भी नियुक्ति की जाएगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए हेल्प लाइन नंबर सहित एक अलग कॉल सेंटर की भी स्थापना की जानी है।


इलाज के दौरान दवाएं, जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई भी नि:शुल्क होगा। पात्र परिवार के सभी सदस्य योजना के पात्र होंगे। आयु सीमा व संख्या की बाध्यता नहीं होगी। कहा कि लाभार्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड देना होगा, जिससे उनका कार्ड बनेगा।
डॉ.अशोक गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed