फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू नदी में नहा रहे 7 छात्र डूबे, छह को बचाया

सरयू नदी में नहा रहे 7 छात्र डूबे, छह को बचाया

Tue, 22 May 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी में नहा रहे 7 छात्र डूबे, छह को बचाया
सरयू नदी में नहा रहे सात छात्र डूबे, छह को बचाया, एक की तलाश
विज्ञापन

फैजाबाद। थाना कैंट अंतर्गत गुप्तराघाट के पास सरयू नदी में स्नान करते समय सात छात्र डूबने लगे। इनमें से छह छात्रों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन एक 12 वर्षीय कक्षा-5 का छात्र नदी की धारा में गुम हो गया। पुलिस अधिकारी गोताखोर की मदद से लापता बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रहे है।

नगर कोतवाली के कौशलपुरी फेस 2 के जेबी पुरम कॉलोनी के रहने वाले आबकारी विभाग के अकाउटेंट पंकज दूबे का पुत्र पार्थ दूबे(12) अपने से बड़े छह साथियों के साथ सरयू स्नान के लिए गया हुआ था। वह जयपुरिया स्कूल का कक्षा-5 का छात्र है। सभी गुप्तार घाट से करीब दो किलोमीटर आगे उद्यान विभाग के आगे नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान अचानक गहराई में जाने से सभी डूबने लगे। इनमें से अमन श्रीवास्तव, मोहित, अमन, राज भारती, अंकित श्रीवास्तव व एक अन्य को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचाकर निकला। लेकिन पार्थ नदी की धारा में गुम हो गया। शोर मचने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, एसओ कैंट राजेश सिंह, मीरनघाट चौकी प्रभारी ओपी यादव आदि ने गोताखोरों की सहायता से लापता बच्चे की तलाश शुरू कराई लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि लापता बच्चे के साथियों ने बताया कि उनमें से किसी को तैरना नहीं आता था, इसलिए वो किनारे पर ही नहा रहे थे। इस दौरान अचानक गहराई में जाने से सभी डूबने लगे, लेकिन उसके 6 साथी बचकर किनारे पर आ गए और पार्थ डूब गया। बताया कि पार्थ की तलाश गोताखोरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed