{"_id":"5a64c7e64f1c1b8a268b5938","slug":"31516554214-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता बेअसर, हेलमेट लगाना तौहीन समझ रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता बेअसर, हेलमेट लगाना तौहीन समझ रहे युवा
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट लगाना तौहीन समझ रहे युवा
फैजाबाद। पुलिस-प्रशासन व संगठनों द्वारा ट्रैफिक नियमों के प्रति लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का बेअसर नहीं दिख रहा है। खासकर किशोर और युवा बाइक पर हेलमेट लगाकर चलना अपनी तौहीन समझ रहे हैं। अयोध्या-फैजाबाद समेत जनपद के विभिन्न इलाकों में बिना हेलमेट लगाए फर्राटा भर रहे हैं। इस लापरवाही का नतीजा भी सामने आया है, नववर्ष में 20 जनवरी तक बिना हेलमेट लगाए 14 बाइक सवार हादसे का शिकार हुए हैं। जिनमें से एक युवती की मौत हुई है जबकि 21 लोग गंभीर घायल हुए हैं। इनमें से अधिकतर अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है।
यातायात व नागरिक पुलिस एक ओर जहां लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ चालान भी काट रही है। वहीं दूसरी और नियमों की परवाह किए बिना युवा बिना हेलमेट लगाए दौड़ रहे हैं। इससे वो अपने के साथ दूसरों की भी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। यदि पुलिस की कार्रवाई की बात की जाए तो जुलाई 2017 से अब तक उसने विभिन्न स्कूल, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर करीब 25 बार जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया है। यहीं नही इस अभियान की कमान संभालकर जनपद के आला अधिकारी लोगों को गुलाब का फूल देकर नियमों के पालन करने की नसीहत दे चुके हैं, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर रहे है।
अपने स्वरचित गीतों व कविताओं के माध्यम से जागरूकता लाने वाले एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायन पांडेय कहते हैं कि इसके लिए इन युवाओं के माता-पिता व अन्य अभिभावकों को जागरूक होना पड़ेगा। उन्हें अपने बच्चों के हाथों में बाइक की चाबी थमाने से पूर्व उनको ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि की आवश्यकता का बोध कराना होगा। टीएसआई इंद्रजीत यादव बताते हैं कि शहर में प्रतिदिन करीब एक दर्जन स्थानों पर चेकिंग लगाकर लोगों का चालान किया जा रहा है, फिर भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
काश! पहना होता हेलमेट
-17 जनवरी को बीकापुर कोतवाली अंतर्गत चौरेबाजार के खडे़श्वरी तालाब के पास एक बाइक पर सवार तीन युवतियाें समेत चार लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। इनमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।
-13 जनवरी को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के इलाहाबाद राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है।
-9 जनवरी को फैजाबाद शहर के रीडगंज ओवरब्रिज पर कार से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए।
- 6 जनवरी को रुदौली कोतवाली के शुजागंज स्थित फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए।
-4 जनवरी को बीकापुर स्थित इलाहाबाद मार्ग पर एक जानवर से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
-2 जनवरी को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दर्शननगर-भरतकुंड मार्ग पर सूखी नहर में गिरे बाइक सवार, दो गंभीर घायल।
समझे अपनी जिम्मेदारी, तभी होगा अभियान पूरा
पुलिस अपना काम कर रही है, यदि आप भी अपनी जिम्मेदारी समझे तो दुर्घटनाओं में जरूर कमी आएगी। लोगों को खुद तो ट्रैफिक नियमों का पालन तो करना ही होगा, साथ ही अपने परिवारीजनों को भी ऐसा करने के लिए समझाना होगा। विशेषकर माता-पिता अपने बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने दे। लाइसेंस बनने पर उनके हाथों में बाइक सौंपते समय उन्हें हेलमेट अवश्य दें।- अनिल सिंह सिसौदिया, एसपी सिटी।
सुरक्षा के लिए हैं ट्रैफिक नियम
आज के युवाओं को अपना दायित्व समझना होगा। ट्रैफिक नियम उनकी सुरक्षा के लिए है। हमारा स्लोगन है कि घर पर बच्चे इंतजार कर रहे होंगे...इसका अर्थ समझें और नियमों की कतई अवहेलना नहीं करें। माता-पिता अपने बच्चों को त्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाने के लिए जागरूक करे।- संजय कुमार, एसपी ग्रामीण।