फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पार्षद के 17 और निकाय अध्यक्ष पदों के तीन नाम वापस

पार्षद के 17 और निकाय अध्यक्ष पदों के तीन नाम वापस

Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
पार्षद के 17 और निकाय अध्यक्ष पदों के तीन नाम वापस
फैजाबाद। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के अंतिम दिन अयोध्या नगर निगम के मेयर पद पर दाखिल किए गए नौ नामांकन में से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन


पार्षद पद के 17 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है। निगम के रिटर्निंग अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि पार्षद के लिए 482 नामांकन हुए थे। अब 465 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद रुदौली के अध्यक्ष पद के छळ प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी ने गुरुवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया, इससे अब अध्यक्ष पद के लिए केवल पांच प्रत्याशी ही रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी व आरओ गिरजेश चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों में से शाकिरा खातून ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसके साथ ही सदस्य पद के 24 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है।

गोसाईगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर हुए छह नामांकन में से किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है, जबकि सदस्य पद पर तीन लोगों ने अपना नाम वापस लिया है।

भदरसा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों व सदस्य पद पर 38 लोगों में किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। नगर पंचायत बीकापुर नामांकन पत्र वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवार तथा वार्ड सभासद पद के लिए 61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।

अध्यक्ष पद के लिए 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। गुरुवार को शकुंतला देवी व रवि प्रकाश तिवारी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। सदस्य पद के लिए 11 वार्डों से 65 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया है। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब कुल अध्यक्ष पद के लिए 15 तथा वार्ड सभासद पद के लिए 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।


एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
उप जिलाधिकारी रुदौली गिरजेश चौधरी व तहसीलदार रामजन्म यादव ने नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को 14 मतदान केंद्र व 50 मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।

इसमें इस्लामिया इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज, रामबाड़ी संस्कृत महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पेयजल सहित आधारभूत चीजों के लिए एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed