फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नाला सफाई को लेकर मुहल्लेवासियों का प्रदर्शन

नाला सफाई को लेकर मुहल्लेवासियों का प्रदर्शन

Sun, 16 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नाला सफाई को लेकर मुहल्लेवासियों का प्रदर्शन
नाला सफाई को लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


फैजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के चौक मोहल्ले में बिजली ऑफिस के सामने बने नाला की मरम्मत व सफाई को लेकर लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। बिजली उपकेंद्र में आए विधायक अयोध्या वेदप्रकाश गुप्त के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

जानकारी के अनुसार चौक मोहल्ले में लायड गेट बिजली ऑफिस के सामने बने नाला के पास गड्ढे बन गए हैं, जिनमें गिरकर अब तक दर्जनों लोग चोटहिल हो चुके हैं। मोहल्ले के अजय सोनी, बबलू, अंकित सिंह, विनीत रस्तोगी, रघुनाथ गुप्ता, संजू, अज्जू, रेखा सिंह आदि ने बताया कि नगर निगम द्वारा गंदा पानी निकालकर नाला खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे भयंकर दुर्गंध व मच्छरों का प्रकोप भी चरम पर है। इस गड्ढे में गिरकर कुछ दिन पूर्व एक बिजलीकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो चुका है। शनिवार रात को रेतिया निवासी एक युवक स्कूटी सहित गड्ढे में गिर गया, कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचाया जा सका। इन्हीं समस्याओं को लेकर रविवार को बिजली उपकेंद्र चौक पर जन सुनवाई करने आए विधायक के सामने मोहल्लेवासी प्रदर्शन करने लगे। विधायक ने शीघ्र ही मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया तथा जिलाधिकारी को संबोधित शिकायत पत्र भी लोगों से से लिखवाया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed