{"_id":"5da35fd18ebc3e013662c1a1","slug":"300-workers-grooming-ram-ki-paidi-faizabad-news-lko4866942158","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम की पैड़ी को संवारने 300 कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम की पैड़ी को संवारने 300 कर्मी
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने रविवार को दीपोत्सव की तैयारियो का निरीक्षण किया। एसएसपी आशीष तिवारी ने जहां राम की पैड़ी से लेकर रामकथा पार्क तक सुरक्षा प्रबंधों को लेकर व्यूह रचना तैयार की। वहीं डीएम ने दीपोत्सव के कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
14 व 15 अक्तूूबर को मुख्य सचिव एवं डीजीपी के दौरे को लेकर भी प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को मुकम्मल कराने में जुटा है। डीएम अनुज झा ने बताया कि राम की पैड़ी की अविरलता का कार्य पूर्ण होने को है 15 अक्तूबर को अविरल जल प्रवाह की टेस्टिंग भी की जाएगी।
राम की पैड़ी को संवारने के लिए करीब 300 कर्मी लगाए गए हैं। कुलपति अवध विश्वविद्यालय आचार्य मनेाज दीक्षित, जनसंपर्क अधिकारी आशीष मिश्र ने भी राम की पैड़ी में रविवार की देर शाम पहुंचकर दीप जलाने का खाका तैयार किया। 6 हजार वालंटियर दीप जलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस वर्ष दीपोत्सव में पांच लाख दीपक जलाने का लक्ष्य है।