{"_id":"590a23504f1c1b0646441eb1","slug":"30-ml-in-a-liter-on-petrol-pump-low-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर एक लीटर में 30 मिली. कम मिला तेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर एक लीटर में 30 मिली. कम मिला तेल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 04 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की ओर से सूबे की राजधानी के पेट्रोल पंप पर चिप व रिमोट के जरिये चोरी के मामले के खुलासे व गिरफ्तारी के बाद जनपद में भी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी का दौर जारी है। बुधवार को जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला आपूर्ति अधिकारी समेत अन्य विभागों के अफसरों की बनीं संयुक्त टीम की ओर से दो पेट्रोल पंपों की जांच कराई गई।
इसमें सिविल लाइन स्थित मैजेस्टिक पेट्रोल पंप के एक नॉजेल पर घटतौली पाई गई। इसके चलते संबंधित नॉजेल को सील कर दिया गया।
जिला प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को जिला आपूर्ति कार्यालय, बांट-माप विभाग, तेल कंपनी के अधिकारी व पंप मशीन के इंजीनियर आदि की संयुक्त टीम ने सिविल लाइन स्थित मैजेस्टिक पंप के सभी तीन मशीनों के 12 नॉजेल की जांच की।
जांच के दौरान पेट्रोल की मशीन के एक नॉजेल से पांच लीटर पेट्रोल में 30 मिली पेट्रोल कम पाया गया। जिसके चलते संबंधित मशीन के नॉजेल को सीज करवा दिया गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने सहादतगंज क्षेत्र स्थित आरपी फिलिंग स्टेशन के मशीनों व उनके नॉजेल की जांच की।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान पंप पर तेल का स्टॉक खत्म था। जांच के दौरान कोई अनियमितता नहीं पाई गई। टीम में आपूर्ति विभाग के निरीक्षक लालमणि व विनोद यादव, संबधित तेल कंपनी के अधिकारी, बांट-माप निरीक्षक, पुलिस बल तथा मशीन के इंजीनियर मौजूद रहे।
जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि मैजेस्टिक पेट्रोल पंप की मशीन के एक नॉजेल में पांच लीटर में 30 मिली पेट्रोल कम पाया गया है। नियम के अनुसार 25 मिली तक मान्य है। पांच मिली अधिक कम होने के चलते संबधित नॉजेल को सीज कर दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है।