फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3.45 lakh candidates will appear in 448 centers from April 25

25 अप्रैल से 448 केंद्रों पर 3.45 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Wed, 20 Apr 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
3.45 lakh candidates will appear in 448 centers from April 25
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम भाग दो व तीन तथा परास्नातक के प्रथम, द्वितीय वर्ष सहित अन्य विषयों की 25 अप्रैल से होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

इस परीक्षा को लेकर सात जनपदों में कुल 448 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 3.45 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पूरी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह के निर्देश पर सभी केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए सीसीटीवी कैमरे से युक्त कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए नोडल केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय, तृतीय व परास्नातक के साथ कई अन्य विषयों की परीक्षाएं 25 अप्रैल से प्रारंभ होकर 17 जून तक चलेगी।
इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए 448 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 3.45 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश क्रम में परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सचल दल का गठन किया जा रहा है।

दोनों पालियों की परीक्षा में सचल दल द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी भी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इन केंद्रों को कोविड के अनुपालन में परीक्षा कराए जाने का दिशा-निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed