फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   290 challan

Ayodhya News: यातायात नियमों का पालन न करने वाले 290 वाहनों का चालान

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
290 challan
अयोध्या। यातायात पुलिस ने रविवार व सोमवार को शहर के कई इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 290 वाहनों का चालान किया। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि क्रिसमस व नववर्ष के जश्न में खलल न पड़े, इसके लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। विशेषकर ऐसे वाहन चालक जो नशे में वाहन चला रहे हैं या जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को नियावा चौराहे पर दिनभर चले अभियान में 144 वाहनों का चालान किया गया। जबकि सोमवार को रीडगंज, देवकाली, साहबगंज, नाका, सहादतगंज आदि में चलाए गए अभियान में करीब 146 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को हिदायत दी गई कि वह दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए। साथ ही चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट सिग्नल का पालन अवश्य करें। बताया कि रात के समय शराब व नॉनवेज की दुकानों पर निगाह रखी जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने का शक होने पर चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed