फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   2756 candidates had registered, 1177 ran

2756 अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन, 1177 ने लगाई दौड़

Thu, 17 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
2756 candidates had registered, 1177 ran
अयोध्या। सेना में अग्निवीरों की 21 दिवसीय भर्ती रैली 16 नवंबर को डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में प्रारंभ हुई। पहले दिन तकनीकी श्रेणी में सभी 13 जिलों के 2756 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, बुधवार को इनमें से कुल 1177 अभ्यर्थी अपने कागजातों की जांच कराने के बाद दौड़ में शामिल हुए।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के तहत आयोजित 13 जिलों की भर्ती के लिए गुरुवार को अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व सुल्तानपुर जिले के अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन

भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय, अमेठी के अंतर्गत 13 जिलों अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, कौशाम्बी, कुशीनगर, महराजगंज , प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर के कुल 1,05,137 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भर्ती रैली पांच श्रेणीवार आयोजित की जा रही है। जिसमें अग्निवीर तकनीकी श्रेणी के लिए उम्मीदवारों की पहली श्रेणी की भर्ती बुधवार को प्रारंभ हुई।
इसको लेकर कैंट एरिया समेत आसपास पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
यातायात पुलिस द्वारा कैंट एरिया में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के बाहर अभ्यर्थियों के लिए सभी व्यवस्थाएं नागरिक प्रशासन द्वारा पर्याप्त रूप से प्रदान की गई हैं। अभ्यर्थियों को लाने-ले जाने के लिए बसें भी लगाई गईं हैं। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा के भी उपाय किए गए हैं।
इन जिलों के युवाओं की इस दिन होगी भर्ती
तारीख जिला
17 नवंबर अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व सुल्तानपुर
18 नवंबर प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, बस्ती
19 नवंबर अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व बस्ती
20 नवंबर प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर व सुलतानपुर
21 नवंबर अंबेडकरनगर
22 नवंबर अमेठी
23 नवंबर अयोध्या
24 नवंबर अयोध्या, बस्ती
25 नवंबर कौशांबी व कुशीनगर
26 नवंबर कुशीनगर व महाराजगंज
27 नवंबर महाराजगंज व प्रतापगढ़
28 नवंबर प्रतापगढ़
29 नवंबर प्रयागराज व प्रतापगढ़
30 नवंबर प्रयागराज
01 दिसंबर प्रयागराज व रायबरेली
02 दिसंबर रायबरेली व संत कबीर नगर
03 दिसंबर संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर व सुल्तानपुर
04 दिसंबर सुल्तानपुर
05 दिसंबर सभी जिले
06 दिसंबर सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed