{"_id":"596a5b314f1c1bdc168b4878","slug":"233-soldiers-take-country-s-defense","type":"story","status":"publish","title_hn":"233 जवानाें ने लिया देश रक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
233 जवानाें ने लिया देश रक्षा का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट जवान कमल शर्मा को सम्मानित करते कर्नल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को पासिंग आउट परेड व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 233 रंगरूट पास आउट हुए हैं। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के ट्रेनिंग बटालियन कमांडर, कर्नल दीपक पराशर ने परेड की सलामी ली।
34 सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रंगरूटों ने मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने की शपथ ली। नौजवानों की कदमों की थाप के साथ डोगरा रेजिमेंट के मिलिट्री बैंड ने अपनी मधुर धुन की छटा बिखेरते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को मेडल प्रदान किए गए।
सर्वश्रेष्ठ रंगरूट का पुरस्कार कमल शर्मा को प्रदान किया गया। शारीरिक प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रंगरूट विजय कुमार, शस्त्र एवं फायरिंग में रंगरूट आकाश कुमार, खेलकूद मे रंगरूट अनूप चौहान, ड्रिल मे रंगरूट कमल शर्मा, रक्षा ज्ञान में रंगरूट अरुण शर्मा तथा शारीरिक क्षमता में रंगरूट प्रवीण शर्मा को मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन
ट्रेनिंग बटालियन कमांडर, कर्नल दीपक पराशर ने आला दर्जे की ड्रिल व उच्चकोटि के टर्नआउट के लिये जवानों को शाबाशी दी। परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड को संबोधित करते हुए ट्रेनिंग बटालियन कमांडर ने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, ऐसे में देश को आप जैसे होनहार सैनिकों की जरूरत है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पास आउट हुए जवान अपनी यूनिट में पहुंचकर, यहां सीखे हुनर का सदुपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।