{"_id":"5c66fef2bdec22271f342a9d","slug":"21550253810-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21.01 किलोमीटर होगी ग्रीन अयोध्या हॉफ मैराथन प्रतियोगिता कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21.01 किलोमीटर होगी ग्रीन अयोध्या हॉफ मैराथन प्रतियोगिता कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21.01 किलोमीटर होगी ग्रीन अयोध्या हाफ मैराथन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद द्वारा 17 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की ग्रीन अयोध्या हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है। इसमें पुरुष-महिला दोनों भाग लेंगे।
आयोजन सचिव डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि ग्रीन अयोध्या हाफ मैराथन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पंजीकृत खिलाड़ियों का 16 फरवरी को स्वामी विवेकानंद सभागार में दोपहर 2 बजे से मेडिकल चेकअप किया जाएगा।
उसके उपरांत प्रतिभागी खिलाड़ियों को चेस्ट नंबर, बैज एवं किट वितरण किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि इस मैराथन प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल की भावना का विकास करना व अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करना है।
विज्ञापन
यह दौड़ अवध विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर 21.01 किलोमीटर की दूरी तय कर विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में संपन्न होगी। ग्रीन अयोध्या हाफ मैराथन प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार के रूप में पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग के विजेता को 51 हजार रुपये दिए जाएंगे।
द्वितीय पुरस्कार के रुप में 41 हजार व तृतीय पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार के तहत महिला एवं पुरुष वर्ग के सात प्रतिभागियों को एक हजार रुपये प्रति धावक प्रदान किए जाएंगे।