{"_id":"5c096898bdec22418c7a85f3","slug":"21544120472-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों की स्थिति से डिप्टी सीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों की स्थिति से डिप्टी सीएम ने जताई नाराजगी
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में आवंटित परीक्षा केंद्रों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई। लखनऊ में बुलाई गई समीक्षा बैठक में उन्होंने परीक्षा केंद्रों को समस्त मानक पूर्ण करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया।
फरवरी माह में हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षाएं आयोजित हैं। सरकार ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार एक और फेरबदल किया है। इस बार दोनों तरफ से सीसीटीवी लगाने के अलावा वायस रिकार्डर की अनिवार्यता की गई है लेकिन हाल ही में जारी हुई सूची में 133 परीक्षा केंद्रों में से 125 में वायस रिकार्डर नहीं लगा है जबकि एक केंद्र में सीसीटीवी भी नहीं है।
बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने परीक्षा केंद्रों के बाबत बुलाई गई बैठक में जिले की स्थिति पर कड़ा रोष व्यक्त किया। डीआईओएस आरबी सिंह चौहान ने बताया कि जिले के परीक्षा केंद्रों की स्थिति से डिप्टी सीएम खासा नाराज दिखे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन स्कूलों में दोनों तरफ से सीसीटीवी कैमरों, वायस रिकार्डर एवं बायोमीट्रिक अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।