{"_id":"5bf85557bdec224191301bc7","slug":"21543001431-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर अयोध्या आ रहे उद्धव ठाकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाजी की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर अयोध्या आ रहे उद्धव ठाकरे
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाजी की जन्मस्थली की मिट्टी लेकर आ रहे उद्धव ठाकरे
अयोध्या। पहली बार रामनगरी आ रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का दौरा ऐतिहासिक बनाने के लिए शिवसेना जुट गई है। लक्ष्मण किला में शनिवार को होने वाले आशीर्वाद समारोह को भव्य रूप देने की हर संभव कोशिश हो रही है।
उधर राममंदिर निर्माण की आवाज भी बुलंद करने की तैयारी है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शनिवार को शिवाजी की जन्मस्थली शिवनेरी किला की मिट्टी लेकर अयोध्या आ रहे हैं, जिसका वे अयोध्या में पूजन करेंगे।
शिवसेना प्रमुख के आशीर्वाद समारोह को लेकर तैयारी पूर्णता की ओर है। उद्धव ठाकरे शिवाजी के जन्मस्थली से मिट्टी लेकर आ रहे हैं, जिसका वे विधिवत पूजन करेंगे उनकी मंशा है कि इस मिट्टी का प्रयोग राममंदिर निर्माण शुरू होने पर हो।
विज्ञापन
वहीं शिवसेना प्रमुख द्वारा की जाने वाली सरयू की महाआरती को भी राष्ट्रीय रूप देने की तैयारी है। जो शिवसैनिक अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं वह ठीक उसी समय मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में नजदीक के मंदिरों में एकत्र होकर महाआरती करेंगे।
इसके जरिए शिवसेना उद्धव ठाकरे की महाआरती को राष्ट्रीय रूप देना चाहती है। शुक्रवार को महाराष्ट्र से करीब दो हजार शिवसैनिक अयोध्या पहुंचे हैं।
उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम व 25 को विहिप की धर्मसभा को लेकर प्रशासनिक कसरत भी तेज हो गई है। एडीजी आशुतोष पांडेय शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और अधिकारियों के साथ दोनों कार्यक्रमों के स्थल का जायजा लिया।
धर्मसभा स्थल की सुरक्षा को लेकर विहिप के पदाधिकारियों के साथ मंथन करने के बाद उन्होंने लक्ष्मण किला पहुंचकर सांसद संजय राउत व मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ कार्यक्रम की सुरक्षा फूलप्रूफ बनाने पर चर्चा की।
शिवसेना के कार्यक्रम के लिए सभी को परिचय पत्र जारी किए जा रहे हैं। एडीजी आशुतोष पांडेय ने बताया कि अयोध्या की शंाति- व्यवस्था बनाए रखने के हरसंभव प्रयास हो रहे हैं।