फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हिंदी को आम बोलचाल की भाषा बनानी होगी: महापौर

हिंदी को आम बोलचाल की भाषा बनानी होगी: महापौर

Sat, 15 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
हिंदी को आम बोलचाल की भाषा बनानी होगी: महापौर
हिंदी को आम बोलचाल की भाषा बनानी होगी
विज्ञापन

अयोध्या। हिंदी और देश दोनों को अंग्रेजी मनोवृत्ति से नुकसान हो रहा है। हिंदी को आम बोलचाल की भाषा बनानी होगी। हिंदी काफी समृद्ध भाषा है, लेकिन आम बोलचाल में तेजी से अंग्रेजी का प्रचलन बढ़ रहा है।

हिंदी को अपने परिवेश में ढालना होगा, हमारी सरकार हिंदी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह बातें अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहीं।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को हिंदी दिवस के अवसर पर तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। विधायक सीपी शुक्ला ने कहा कि हिंदी का प्रसार पूरे विश्व में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी काम काज में भी हिंदी को बढ़ावा देने की जरूरत है। महंत डॉक्टर भरत दास ने कहा कि अन्य भाषा के शब्दों का हिंदी में अनुवाद करने के लिए संस्कृत व्याकरण को आधार बनाया गया।

शास्त्रों में भाषा का महत्व वर्णित है। हिंदी का ज्ञान ठीक से हो जाए तो संस्कृत समझना आसान हो जाएगा। संगोष्ठी को वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह, जयसिंह चौहान, आचार्य सत्येंद्र दास, महंत बृजमोहन दास सहित अन्य ने भी हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।

गोष्ठी का संचालन संस्थान के महामंत्री डॉक्टर सम्राट अशोक मौर्य ने किया। लक्ष्मण बाल विद्यामंदिर के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 विभूतियों का सम्मान किया गया।

गोष्ठी में साहित्यकार डॉ. हरिप्रसाद दुबे, सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री, परमानंद मिश्र, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, राजूदास, एमबीदास, डॉ. एकता त्रिपाठी, डॉ. आनंद उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।

महाराजा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस धूम-धाम से मनाया गया। छात्रा अनुष्का सिंह व छात्र अंकुर मिश्र ने हिंदी भाषा पर अपना भाषण प्रस्तुत किया। छात्रा अल्फी हसन ने हिंदी भाषा पर शायरी प्रस्तुत करके हिंदी के प्रति जागृति उत्पन्न की।

विद्यालय के चार सदनों द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मदर टेरेसा सदन प्रथम , विवेकानंद सदन द्वितीय, महात्मा गांधी तृतीय व रवीन्द्रनाथ टैगोर सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक डॉ. अपर्णा मिश्रा, मुख्य अतिथि शुभ्रा मिश्रा, प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे। मंडलीय डाक कार्यालय में 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

फैजाबाद मुख्यालय के सहायक अधीक्षक एके सिंह ने सभी को निर्देशित किया कि राजाभाषा अधिनियम 1973 के अनुरूप सभी कार्य हिंदी में करना सुनिश्चित किया जाय। कार्यक्रम के दौरान अतुल उपाध्याय ने कविता के माध्यम से हिंदी दिवस के उत्थान पर वाद विवाद सुनाया।

संचालन हुए सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर परिवाद निरीक्षक मनोज कुमार, प्रवर अधीक्षक डाकघर जे बी दुर्गापाल, हरिनाथ यादव, अमित यादव, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

आकाशवाणी फैजाबाद में समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. नगेंद्र सिंह रघुवंशी ने आकाशवाणी महानिदेशक का हिंदी दिवस पर संदेश पढ़कर सुनाया एवं अपने विचार रखें।

कार्यक्रम प्रमुख डॉ. महेंद्र पाठक ने हिंदी के प्रचार प्रसार में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की भूमिका पर चर्चा की। सह हिंदी अधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने सभी का स्वागत किया।

कार्यालय प्रमुख बीआर पटेल ने प्रसार भारती के सीईओ का आज के दिन का संदेश पढ़ा एवं हिंदी को अपने कार्य व्यवहार में शामिल करने पर जोर दिया। समारोह में साहित्यकार डॉ. जनार्दन उपाध्याय, रामकलप मौर्या, अनिल कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थिति थे।

आवासीय देवा पब्लिक स्कूल व देवा इंटर कॉलेज में एक से14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें बच्चों की लेखनी, वर्तनी, उच्चारण व्याकरण आदि पर विशेष कार्यशालाओं, काव्य- पाठ, काव्य अंताक्षरी, निबंध-लेखन, वाद -विवाद आदि का आयोजन किया गया।


हिंदी भाषा-हमारी पहचान विषय पर निबंध लेखन में प्राची पांडेय ,हरिओम पांडेय, सबा खान, शालू मिश्रा आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया । विद्यालय प्रबंधक सहदेव उपाध्याय ने हिंदी शिक्षकों नलिनी त्रिपाठी, अंकुर सिंह, आरबी मिश्रा ,अमृता ,निशा गुप्ता आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा, अजय उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed