{"_id":"5a8c6d5a4f1c1bb1208ba56b","slug":"21519152474-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या-फैजाबाद को मिला 211 करोड़ का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या-फैजाबाद को मिला 211 करोड़ का तोहफा
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या-फैजाबाद को मिला 211 करोड़ का तोहफा
अयोध्या। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को अयोध्या और फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर करीब 211 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही अयोध्या स्थित कोल डिपो को दर्शननगर या गोसाईगंज स्थानांतरित करने समेत फैजाबाद से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी को अयोध्या से चलाने, गोंडा से अयोध्या होकर वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी को फैजाबाद से होकर जाने व मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन के बजाय चार दिन करने का एलान किया।
रेल राज्यमंत्री व संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा मंगलवार सुबह करीब 11:25 पर एक विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे और सीधे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। वहां से लौटने के बाद अयोध्या रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के बीच 80 करोड़ की लागत से अयोध्या रेलवे स्टेशन की री-माडलिंग कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि इसके तहत नवीन स्टेशन भवन का निर्माण, स्टेशन के द्वितीय द्वार का प्रावधान व दो नए ओवरब्रिजों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से पश्चिमी छोर पर नए प्रवेश मार्ग का जुड़ाव एक्सप्रेस वे से किया जाएगा और वर्तमान मुख्य प्रवेश द्वार पैदल यात्रियों के लिए होगा। इसके साथ ही पार्किंग एरिया का भी विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके अलावा 130 करोड़ की लागत से सलारपुर में मालगोदाम का भी शिलान्यास यहीं से रिमोट का बटन दबाकर किया। साथ ही फैजाबाद स्टेशन पर 1.25 करोड़ की लागत से बनीं एस्केलेटर व लिफ्ट का उद्घाटन भी किया। मंत्री ने जनप्रतिनिधियोें की मांग पर अयोध्या स्थित कोल डिपो को दर्शननगर या गोसाईगंज स्थानांतरित करने, फैजाबाद से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी को अयोध्या से चलाने, गोंडा से अयोध्या होकर वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी को फैजाबाद से होकर जाने व मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन के बजाय चार दिन करने का एलान भी किया।
सांसद, मेयर की मांग पर दी ये सौगात
लोकसभा सांसद लल्लू सिंह, राज्यसभा सदस्य विनय कटियार व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय की मांग पर रेल राज्यमंत्री ने मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन के बजाए चार दिन चलाने का एलान किया। इसके अलावा गोंडा से अयोध्या होकर वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी को फैजाबाद तक व फैजाबाद से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी को अयोध्या से चलाने का एलान किया। अयोध्यावासियों की कोल डिपो को अन्यंत्र स्थानांतरित करने की वर्षों पुरानी मांग मेयर द्वारा उठाने पर उन्होंने इसे गोसाईगंज या दर्शननगर में स्थानांतरित करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने मौजूद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेष चौबे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सांसद लल्लू सिंह की कई अन्य मांगों को ट्रैक के दोहरीकरण के बाद पूरा करने का आश्वासन किया।