{"_id":"5a70a8f84f1c1b88268b77b1","slug":"21517332728-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रशासनिक अफसरों को मिली तहसीलों में तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रशासनिक अफसरों को मिली तहसीलों में तैनाती
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अफसरों को मिली तहसीलों में तैनाती
फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने पदोन्नति पाए तीन प्रशासनिक अधिकारियों की तहसीलों में तैनाती कर दी है। इसके साथ ही इन तीनों की तैनाती से कलेक्ट्रेट में तीन पद रिक्त हो गए हैं।
कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट के सुपर सिक्स में तैनात जेए राजेश किशोर श्रीवास्तव, आरए फारूक अहमद और ईआरके नफीस अहमद का प्रमोशन किया गया था लेकिन इन्हें तहसीलों में तैनाती नहीं मिली थी। डीएम ने प्रमोशन पाए प्रशासनिक अफसरों फारूक अहमद को मिल्कीपुर, राजेश किशोर को बीकापुर और नफीस अहमद को सदर तहसील में तैनाती की है। डीएम कार्यालय ने भी तैनाती किए जाने की पुष्टि की है। तीनों प्रधान सहायकों को नई तैनाती पर भेजे जाने के साथ ही यह तीनों पद खाली हो गए हैं। अभी इन पर किसी की तैनाती होना नहीं बताया गया है।