फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर हुई बेपटरी

फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर हुई बेपटरी

Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर हुई बेपटरी
फैजाबाद। फैजाबाद रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फैजाबाद जंक्शन पर शंटिंग के दौरान एक बार फिर एक पैसेंजर ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन का इंजन पटरी से उतरते ही हड़कंप मच गया। आननफानन इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बेपटरी हुई पैसेंजर को पटरी पर लाने में करीब चार घंटे लगे। रेलवे की तीन सदस्यीय जांच टीम ने प्रथम दृष्टया शंटर शिव कुमार व ईडब्ल्यूआई प्रेम कुमार को हादसे का दोषी पाया गया है। इसकी रिपोर्ट डीआरएम को भेज दी गई है। वहीं, दोपहर करीब 12 बजे वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी लखनऊ एके यादव भी मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

वाशिंग लाइन में खड़ी फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे प्लेटफार्म पर लाने के लिए शंटिंग कर रही थी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान रास्ता नहीं मिलने पर ट्रेन गलत लाइन पर चली गई और उसका इंजन पटरी से उतर गया। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11:05 पर ट्रेन को पटरी पर लाया गया। मामले में मुख्य रेल पथ निरीक्षक नंदन सिंह, यातायात निरीक्षक दिवाकर उपाध्याय व कोचिंग डिपो अधिकारी डीके त्रिपाठी की टीम ने हादसे की जांच की तो, प्रथम दृष्टया शंटर शिवकुमार व ईडब्ल्यूआई प्रेम कुमार को दोषी पाया गया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

एक बार फिर सुरक्षा पर उठे सवाल
दुर्घटना ने एक बार फिर फैजाबाद रेलवे में ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं, भले ही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई जिसके कारण रेलवे पहले की तरह इस दुर्घटना को सामान्य घटना मानकर भूल जाएगा लेकिन सवाल यह उठता है कि फैजाबाद में आए दिन रेलगाड़ियां बेपटरी हो रही हैं। इसकी वजह है जर्जर पटरियां और उसमें लगे मैटीरियल। जो भी उपकरण पटरी में लगे हैं वो जंग लगने के कारण सड़ने के कगार पर हैं, जिससे आए दिन शंटिंग के दौरान रेलगाड़ियां बेपटरी हो रही है। वहीं क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य व भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल का कहना है कि जर्जर पटरियां उन्हें विरासत में मिली है, भाजपा सरकार में रेल मंत्रालय ने फैजाबाद जंक्शन के लिए काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही सभी व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed