फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाइवे पर धुंध का कहर, जीप और ट्रक भिड़े

हाइवे पर धुंध का कहर, जीप और ट्रक भिड़े

Thu, 09 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर धुंध का कहर, जीप और ट्रक भिड़े
फैजाबाद। आसमान में छाई प्रदूषण की धुंध सास में जहर घोल ही रही है। हाईवे पर भी धुंध कहर बरपाने लगी है। गुरुवार सुबह घने धुंध में वाहनों का रफ्तार थम सी गई। वाहन रेंगते नजर आए। पूरे दिन सूरज नहीं दिखा।
विज्ञापन


विजिबिलिटी कम होने से दिखाई न देने पर बीकापुर में एक ट्रक व जीप आपस में टकरा गईं, इसमें जीप सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, संचालन में बाधा के कारण सात ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन


लोग सोकर उठे तो गुरुवार सुबह उन्हें सड़क सफेद चादर से ढकी नजर आई। धुंध के कारण विजिबिलटी 25 मीटर तक हो गई। हाईवे पर बगल से निकल रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में भी वाहनों की लाइटें जलती रही। हाल ये था कि शहर, बाजार व गांव घने कोहरे की चादर से ढके रहे। कोहरे की मार दोपहर तक रही।

दिनभर छाई धुंध से भी सड़कों पर वाहनों व रेल ट्रैक पर ट्रेनों के पहियों में गति नहीं आ सकी। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। पूरे दिन आसमान में सूरज साफ नहीं दिखा।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कोहरा और धुंध के कारण एक जीप व ट्रक में भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक सहित छह लोग घायल हो गए। गोंडा जनपद के कोतवाली देहात भगवातारा निवासी छह लोग जीप में सवार होकर प्रयाग दर्शन करने गए थे।

गंगा स्नान करने के बाद गुरुवार भोर वापस लौट रहे थे कि बीकापुर कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में हाईवे के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर जीप ट्रक में जा भिड़ी।

दुर्घटना में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जीप चालक दिनेश कुमार (40), रामप्रकाश (58), रामसहाय (35), विजयकुमार (35), वेद प्रकाश (30) को चोटें आई हैं।

ट्रक चालक ईश्वर प्रसाद (55) भी जख्मी हो गया। सभी को सीएससी लाया गया। चिकित्सक डॉक्टर सतीश चंद्रा ने बताया कि उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। उप निरीक्षक शशिकांत पांडेय ने बताया कि किसी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

रेलवे ने संचालन में बाधाओं के कारण विभिन्न रूटों पर चलने वाली सात ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार 54377/78 बरेली प्रयाग पैसेंजर, 54251/52 लखनऊ-सहारनपुर ट्रेन, 54228/27 रायबरेली ऊंचाहार ट्रेन, 54283/82 सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर, 54293/94 प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर, 54110/09 फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर व 64221/22 शाहजहांपुर-लखनऊ मेमो को 10 से 24 नवंबर तक के लिए रद्द किया गया है। यह जानकारी डीआरएम कार्यालय लखनऊ ने दी है।


स्कूली बच्चों ने झेली दुश्वारी
धुंध के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। अभी तक स्वेटर आदि नहीं निकलने के कारण सुबह बच्चे ठंड से ठिठुरते रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आगे तीन दिन अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा, तापमान घटेगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed