{"_id":"5cd1d35dbdec22074b0a878e","slug":"201557255005-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर बजरंगबली को लगा सवामन लड्डू का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर बजरंगबली को लगा सवामन लड्डू का भोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पौराणिक पीठ श्रीहनुमानगढ़ी नाका में अक्षय तृतीया पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर में विराजमान हनुमानजी महाराज को सवामन लड्डू व फल का भोग लगाकर भव्य पूजन अर्चन व आरती की गई। इस अवसर पर ग्रीष्म ऋतु मं तपती धूप में राहगीरों व श्रद्धालुजनों के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
श्री भास्कर दास हनुमानगढ़ी धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष व मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति अक्षय तृतीया से प्रारंभ होकर गुरु पूर्णिमा तक चलने वाले प्याऊ में राहगीरों व श्रद्धालुजनों के लिए शुद्ध जल, लड्डू-बतासा तथा गुड़ की व्यवस्था की जाती है।
वहीं परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी अनिल कुमार पांडेय, इंजीनियर तिलकराज तिवारी, रामनेवाज दास, पंडित जनार्दन दत्त द्विवेदी, डा. एमपी सिंह, समाजसेवी रामानुज सिंह रामा, विनय कुमार पांडेय, देवेन्द्र कुमार खंडेलवाल, ज्ञान केसरवानी, डॉ. वीपी शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।