फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अमेठी में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र, भूमिपूजन कल-AMBEDKAR NAGAR

अमेठी में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र, भूमिपूजन कल-AMBEDKAR NAGAR

Wed, 11 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमेठी में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र, भूमिपूजन कल-AMBEDKAR NAGAR
अमेठी में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन

फैजाबाद। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज की ओर से अमेठी जिले में एक नया कृषि विज्ञान केंद्र स्वीकृत किया गया है। यह जानकारी बुधवार को देते हुए कुलपति प्रो. जेएस संधू ने कहा कि यह विश्वविद्यालय का 18 कृषि विज्ञान केंद्र होगा। जिसका भूमिपूजन 13 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। हालांकि इसका शिलान्यास नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की ओर से 17 मार्च को ही किया जा चुका है, इस शिलापट्ट को मौके पर लगाया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से किसान मेला एवं कृषि गोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है। इसका शुभारंभ भी केंद्रीय कपड़ा व सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से शुक्रवार को किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अधीन स्थापित होने वाले 18वें कृषि विज्ञान केंद्र के भूमि पूजन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। समारोह की भव्यता व सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेएस संधू ने निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव को विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अधीन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने कुल आठ नए कृषि विज्ञान केंद्र स्वीकृत किए थे। जिनमें अमेठी व बहराइच में स्थापित होने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों का औपचारिक शिलान्यास प्रथम चरण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में विगत 17 मार्च को किया जा चुका है। इन कृषि विज्ञान केंद्रों का संचालन भी विश्वविद्यालय की ओर से शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed