{"_id":"5a15b0fb4f1c1b70548bedbf","slug":"201511371003-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदी ओवरलोड वाहनों से टूटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदी ओवरलोड वाहनों से टूटी सड़क
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
शुजागंज। रुदौली तहसील क्षेत्र के मरौचा बालू घाट से ओवरलोड होकर जाते ट्रकों की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग से रौनाही तटबंध जाने वाला अख्तियारपुर-पसैया मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है।
प्रधानमंत्री सड़क योजना से बने इस मार्ग से वाहनों का आना-जाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मंगलवार सुबह गन्ना लेकर जा रहे किसान वीरेंद्र यादव की ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बालू घाट से आने वाले ट्रकों को रोककर प्रदर्शन किया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य राघवेंद्र ने बताया कि, तीन माह पूर्व सड़क सही थी मगर ओवरलोड ट्रकों की वजह से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।