फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 trains canceled for three months due to fog came on track, reservation started

कोहरे के चलते तीन माह से निरस्त 20 ट्रेनें पटरी पर आई, रिजर्वेशन मिलना शुरू

Wed, 02 Mar 2022 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
20 trains canceled for three months due to fog came on track, reservation started
अयोध्या। कोहरे के चलते अकबरपुर-अयोध्या-बाराबंकी रूट पर कुल 20 ट्रेनों को 1 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त किया गया था। एक मार्च से यह ट्रेनें अपने निर्धारित स्थानों से चलना शुरू हो गईं।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में आरक्षण भी प्रारंभ कर दिया गया है। इन ट्रेनों के संचालन से अब यात्रियों की परेशानी दूर होगी, मंगलवार को अयोध्या कैंट व अयोध्या स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने वालों की लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन

सर्दियों में कोहरा पड़ने के कारण रेल विभाग ने एक दिसबंर से अयोध्या रेल मार्ग पर चलने वाली करीब 20 ट्रेनों को 28 फरवरी 2022 तक के लिए निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मौसम सामान्य होने पर इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। वाराणसी-बरेली, लखनऊ-छपरा, कोटा-पटना, मऊ-आनंद बिहार, कोटा-पटना, अमृतसर-डिग्रूगढ़, छपरा-फरुखाबाद, भगत की भवानी-कामाख्या समेत कई अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित स्थानों से मंगलवार को रवाना हुई।
मऊ-आनंद बिहार, वाराणसी बरेली ट्रेनें आज अयोध्या से गुजरी। इसके अलावा टाटा-अमृतसर बुधवार को जमशेदपुर टाटा से रवाना होगी। वहीं, बीते दो वर्षों से कोरोना के चलते निरस्त कई पैसेंजर ट्रेनें व गोंडा-अयोध्या-वाराणसी व अयोध्या कैंट-कानपुर इंटर सिटी के चलाने पर अभी निर्णय नहीं हो सका है।
इंटर सिटी के नाम पर गोंडा-प्रयागराज तक एक ट्रेन दो सप्ताह पूर्व चला शुरू हुई थी। निरस्त हुई ट्रेनों में रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मंगलवार को अयोध्या कैंट स्टेशन पर आरक्षण केंद्र पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की लंबी कतार लगी दिखी।
सुबह तत्काल टिकट के बाद पांच में से तीन काउंटर खुले लेकिन कुछ देर बाद इनमें से एक और बंद हो गया। दो काउंटरों पर टिकट मिलने के कारण यात्रियों को कई घंटे तक अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा।
सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को हुई। अलग काउंटर न खुलने के कारण वह भी पुरुषों के साथ लाइन में लगी रहीं। घंटों लाइन में लगे रहने वाले बुजुर्ग व बीमार यात्री भी व्यवस्था को कोसते रहे।
टिकट बुक कराने आए यात्री फैजाबाद निवासी आलोक सिंह ने बताया कि घर आए मेहमानों का टिकट बुक कराने आया था। तीन नंबर खिड़की की लाइन में लगा था, लेकिन नंबर आने से पहले खिड़की बंद हो गई।
लंबी लाइन के चलते दूसरी खिड़की की लाइन में लगने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। रानीबाजार निवासी रामजी यादव ने बताया कि सूरत के लिए टिकट बुक कराने आया था। करीब दो घंटे से लाइन में लगा हूं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आ सका है।
शहर निवासी अनुपम मौर्या ने बताया कि उन्हें फैजाबाद-दिल्ली में टिकट बुक कराना है। लाइन में लगने पर दो घंटे बाद उनका नंबर आया। ऋषि टोला निवासी बुजुर्ग मो. अयूब खान ने बताया कि वह ब्लड प्रेशर का मरीज हूं, डेढ़ घंटे लाइन में खड़े होने के कारण पसीना आने लगा है। सीनियर सिटीजन के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। संवाद

ठंड के कारण निरस्त हुई ट्रेनें अब चलना शुरू हो गईं हैं। यह ट्रेनें जिस दिन जिस स्टेशन पर पहुंचेगी उस दिन से रिजर्वेशन भी किया जा रहा है। जागरूक यात्रियों ने रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। -रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed