{"_id":"5cd312febdec22071b389877","slug":"191557336830-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में अयोध्या पहली पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में अयोध्या पहली पायदान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल में जनता की शिकायतों के निस्तारण में अयोध्या पहली पायदान पर पहुंच गया है। प्रदेश स्तर पर हुए मूल्यांकन में यह स्थिति सामने आई है।
डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट की मध्यस्थता समिति के साथ-साथ लोकतंत्र के महापर्व मतदान की व्यस्तता के बीच सभी कार्यालयाध्यक्ष व उनके स्टाफ ने आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के फलस्वरूप जनपद अयोध्या प्रदेश के मूल्यांकन श्रेणी में नंबर-एक पर पहुंचा।
इस उपलब्धि के लिए उन्होंने आईजीआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इस उपलब्धि को बनाए रखने की अपील भी की।
डीएम ने सतत मॉनीटरिंग व कड़ी मेहनत के लिए आईजीआरएस के पटल सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव की प्रशंसा की।