फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भाजपाइयों ने लगाया पार्टी की स्टीकर व झंडा

भाजपाइयों ने लगाया पार्टी की स्टीकर व झंडा

Wed, 13 Feb 2019 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने लगाया पार्टी की स्टीकर व  झंडा
भाजपाइयों ने लगाया पार्टी का स्टीकर और झंडा
विज्ञापन

अयोध्या। भाजपा ने मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान की शुरुआत जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यालय पर भाजपा का झंडा व स्टीकर लगाकर की।

महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों सहित भाजपा के नेताओं ने अभियान को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पहले चरण में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के आवास पर झंडा व स्टीकर लगाया गया।
विज्ञापन


महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। पार्टी की नीतियों से व्यापारी, किसान मजदूर समेत समाज का हर तबका काफी प्रसन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी परिवेश का निर्माण करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के विचारों के प्रति समर्थन व्यक्त करने वाले परिवारों के बीच जाकर उनसे समर्थन स्थापित करें और उनके घरों पर ध्वज लगाकर पार्टी का स्टीकर दरवाजे पर चिपकायें।


महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा ध्वज व स्टीकर लगाकर जनता को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अभियान के पहले चरण में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के दरवाजे पर स्टीकर व घर में भाजपा का ध्वज लगाया जा रहा है। बुधवार से बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्टीकर लगाएंगे। अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।

इस मौके पर महंत मनमोहन दास, अभिषेक मिश्र, रमेश सिंह, तिलकराम मौर्या, शैलेंद्र कोरी सहित 81 पदाधिकारियों ने अपने आवास पर स्टीकर व ध्वज लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed