{"_id":"5bdcad71bdec2269570704db","slug":"191541188977-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम से लें नेतृत्व क्षमता की शिक्षा : सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम से लें नेतृत्व क्षमता की शिक्षा : सुरेश राणा
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम से लें नेतृत्व क्षमता की शिक्षा : राणा
फैजाबाद। भगवान राम के जीवन से राजनीतिक लोगों को अगर कुछ सीखना है तो उनकी नेतृत्व क्षमता से शिक्षा ले। रावण जैसा बड़ा राजा जिसके पास उस समय विमान था, सारे संसाधन मौजूद थे।
उसके विरुद्ध राम ने सामान्य लोगों को जोड़कर ऐसी ताकत का निर्माण किया कि एक शक्तिशाली शासक को पराजित होना पड़ा। यह ताकत केवल संगठन की है। ये बात जिला पंचायत के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित फैजाबाद लोकसभा योजना की बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/ गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कही।
कहा कि दीपोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। पूरी दुनिया को सांस्कृतिक दृष्टिकोण से जोड़ा जा रहा है। कहा कि पहले यूपी कभी किसी रेटिंग में नहीं रहता था। आज प्रधानमंत्री आवास वितरित करने, शौचालय बनाने, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना के साथ चीनी व दूध के उत्पादन में नंबर वन पर है।
विज्ञापन
कभी बिजली जाने की वजह से लोग रात में सो नहीं पाते थे। आज पूरी रात बिजली आती है। पूर्वांचल एक्सप्रेस की अखिलेश सरकार के समय लागत 15 हजार करोड़ आई थी, जबकि इस दौरान कोई भूमि अधिग्रहण नहीं हुआ था।
वर्तमान सरकार में इसकी लागत 11 हजार करोड़ ही आई। यह है परिवर्तन, जनता की कमाई उसके हित में प्रयोग की जा रही है। बैठक के दौरान उन्होंने 10 से 15 नवंबर तक चलाए जाने वाले बूथ समिति अभिनंदन, कमल संदेश बाइक रैली, पदयात्रा के विषय में जानकारी दी।
कहा कि हमारे पास 40 लाख दायित्व वाले कार्यकर्ता है। 1 से 15 दिसंबर तक पद यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हर विधानसभा से छह टीम बनेगी।
इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, सतीश शर्मा, रामचंदर यादव, लोकसभा संयोजक डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी राम प्रकाश यादव, जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।