{"_id":"5b044d0e4f1c1bd4408b70d0","slug":"191527008526-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र ने चीनी मिल के जीएम को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र ने चीनी मिल के जीएम को पीटा
Updated Tue, 22 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र ने चीनी मिल के जीएम को पीटा, एक हिरासत में
मसौधा (फैजाबाद)। फैजाबाद-इलाहाबाद हाई-वे पर केएम शुगर मिल के उत्तरी प्रवेश द्वार पर मंगलवार दोपहर आयोजित प्रसाद वितरण समारोह में पहुंचे मिल के जीएम विवेकानंद मिश्र को पिता-पुत्र ने लात-घूंसों से पीट दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
केएम शुगर मिल मसौधा के जीएम विवेकानंद मिश्र मंगलवार दोपहर 12 बजे चीनी मिल मसौधा गेट बाजार स्थित उत्तरी गेट के किनारे हनुमान जयंती पर प्रसाद वितरण समारोह में पहुंचे। जैसे ही वह फीता काटकर मुड़े पीछे से जीवेंद्र जायसवाल (20) और उसके पिता संजय जायसवाल ने हमला कर उन्हें लात घूंसे से पीटा। लोगों के बीच बचाव के बाद आरोपी फरार हो गए। इस हमले में जीएम को कंधे और गले के पास चोट लगी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने चोटिल जीएम को सीएचसी मसौधा भेजवाया। थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मसौधा चीनी मिल के जीएम विवेकानंद मिश्र की तहरीर पर संजय जायसवाल व उनका बेटे जीवेंद्र जायसवाल के विरुद्ध केस दर्ज कर संजय जायसवाल को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। बताया कि होटल संचालक आरोपी की पत्नी आरती जयसवाल की 1 अगस्त 2005 को चीनी मिल परिसर के अंदर कमरे में जलकर हुई मौत के मामले में उसके परिवारीजनों और चीनी मिल के जीएम के बीच विवाद चल रहा है। प्रथम दृष्टया यह घटना भी बदले की भावना के चलते की गई प्रतीत हो रही है।