{"_id":"5f7218078ebc3ea3607573be","slug":"19-ipl-bookies-arrested-faizabad-news-lko5424976139","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: आईपीएल पर सट्टा लगा रहे 19 लोग गिरफ्तार, बरामद हुआ ये सब सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: आईपीएल पर सट्टा लगा रहे 19 लोग गिरफ्तार, बरामद हुआ ये सब सामान
Mon, 28 Sep 2020 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सट्टा लगाने के 14 आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अयोध्या में 24 स्थानों पर छापा मारकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, नंबर लिखी हुई कॉपियां व कैश बरामद हुआ है। वहीं, मामले में सिविल लाइन व रामनगर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।
अयोध्या पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वालों के खिलाफ रविवार को कड़ी कार्रवाई की। कोतवाली नगर व थाना कैंट पुलिस ने शहर में करीब 24 स्थानों पर छापा मारकर सट्टा लगवाने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाली नगर प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम ने वाल्दा साहबगंज, लाइड गेट चौक व रेलवे मैदान पर छापा मारकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में सोनू सिंह निवासी जमुनियाबाग, राजेंद्र सिंह निवासी खवासपुरा, शुभम निवासी गुलाबबाड़ी, अनिल चौरसिया निवासी वजीरगंज जप्ती, सुधीर कुमार निवासी गुलाबबाड़ी, नौशाद निवासी खीरवाली गली फतेहगंज, प्रदीप सिंह निवासी बहेलिया टोला कोतवाली नगर, स्वामी दयाल गुप्ता निवासी ऋषि टोला, देवेंद्र निवासी कर्बला थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद, उदयनाथ निवासी गांधीनगर नाका थाना कोतवाली नगर, रामजियावन निवासी बड़ा रमना थाना कोतवाली नगर, राधेश्याम निवासी वजीरगंज, अनिल कुमार निवासी साहबगंज व रीतेश गुप्ता निवासी बिजली ऑफिस के बगल चौकी चौक, कोतवाली नगर शामिल हैं।

Trending Videos
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस की गिरफ्त में सट्टा लगाने के पांच आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, तीन अदद सट्टा बुक व 32 सट्टा पर्ची व 32,320 रुपये कैश बरामद हुआ। वहीं कैंट थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के नया पुरवा आरा मशीन के बगल में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में मैचों पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों में सुरेंद्र सोनकर निवासी जमथरा रोड नयापुरवा, विवेक सिंह निवासी हसनू कटरा रेतिया, गुफरान निवासी हसनू कटरा, लकी निवासी नयापुरवा जमथरा रोड व सैफी निवासी मिर्जा अली बाजार शामिल हैं। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, तीन नोट बुक, पांच नंबर लिखा पेपर समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपियों का जुआ अधिनियम के तहत चालान किया गया है।
डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि शहर में सक्रिय सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें अब तक 19 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शहर में 24 स्थानों पर कोतवाली नगर व थाना कैंट पुलिस की अलग-अलग टीम ने छापा मारा है। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।