फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान अमूल्य

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान अमूल्य

Sat, 13 Apr 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान अमूल्य
बीकापुर (अयोध्या)। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बीकापुर कस्बे में संचालित भारती इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यशाला और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसडीएम लव कुमार सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान अमूल्य है।
विज्ञापन



प्रत्येक मतदाता को वोट करना चाहिए और मतदान के महापर्व में हिस्सा लेकर देश के नव निर्माण और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत विद्यार्थियों ने खुद मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। एसडीएम ने सभी को मतदाता करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



लोकतंत्र को मजबूत बनाएं
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम सुरेश मिश्रा ने कहा कि सभी लोगों को मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। लोकतंत्र में मतदान जनता की सबसे बड़ी ताकत है देश के उन्नति और विकास के लिए बगैर किसी पक्षपात लालच और भय के मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



शत प्रतिशत मतदान का प्रयास हो
प्रवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि सभी का प्रयास होना चाहिए कि शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए लोगों को अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करना होगा। खुद मतदान करने के अलावा दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।


मतदान के लिए करें प्रेरित
सहायक अध्यापिका नीरजा श्रीवास्तव ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं और बेटियां मतदान में हिस्सा ले तथा अपने आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक और प्रेरित करें। जिससे देश को मजबूत सरकार मिल सके।


महिलाएं जरूर डालें वोट
गृह विज्ञान की प्रवक्ता सुधा पांडेय ने कहा कि सभी महिलाएं मतदान करने जरूर जाए। अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। ऐसे प्रत्याशी तथा सरकार का चयन करने में अपनी भूमिका निभाएं जो नारी अधिकारों और समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो।


मतदान के महत्व को समझें
सहायक अध्यापिका सोनाली गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को मतदान के महत्व को समझना चाहिए तथा सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो लोगों की समस्याओं शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


अधिक मतदान से बदलेगी तस्वीर
सहायक अध्यापक आरके वर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान होने पर ही देश की तस्वीर बदलेगी। जाति-धर्म के नाम पर मतदान नहीं करके विकास के नाम पर मतदान करना चाहिए। मतदान का प्रतिशत कहीं-कहीं कम रहता है, इसे बढ़ाना चाहिए।


मतदान करना गर्व की बात
छात्रा आरती ने कहा कि मतदान करना गर्व की बात है। अपना सारा काम छोड़ कर मतदान करने के लिए जाना चाहिए। जिससे लोकतंत्र और देश मजबूत हो। देश के उज्जवल भविष्य के लिए सभी को मतदान करना चाहिए।


अधिकारों के प्रति हों सजग
इंटर की छात्रा अनुपमा भारती ने कहा कि छात्र-छात्राओं को भी अपने कर्तव्य और अधिकारों के प्रति सजग होना चाहिए। परिवार के लोगों तथा मतदाता बन चुके अन्य साथियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।


मतदान जनता का अचूक हथियार
छात्रा जुबेदा खातून का कहना है कि मतदान जनता का अचूक हथियार है। जनप्रतिनिधि का चुनाव करने में सावधानी की जरूरत है। जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो क्षेत्र के विकास व लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो।


मतदान में भागीदारी करना पुनीत कार्य
छात्रा आफरीन बानो ने कहा कि मतदान में भागीदारी करना और हिस्सा लेना पुनीत कार्य है। जनप्रतिनिधि के साथ सरकार ऐसी होनी चाहिए कि जो बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा दें तथा पर्याप्त संसाधन मुहैया करा सकें।



संवेदनशील सरकार का हो गठन
छात्रा राधा शर्मा का कहना है कि मतदान के दिन सभी अभिभावकों और मतदाताओं को अन्य कामों से मौका निकाल करके मतदान करने को प्राथमिकता देना चाहिए, जिससे संवेदनशील और विकास परक सरकार का गठन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed