{"_id":"5c65b120bdec22736e4ecbcd","slug":"181550168352-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में अंकिता व अतुल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में अंकिता व अतुल ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्राटा दौड़ में अंकिता व अतुल ने मारी बाजी
अयोध्या। राजकीय पॉलीटेक्निक अयोध्या का 57वें वार्षिक खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता, वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में गुरुवार को दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
फर्राटा दौड़ में अंकिता व अतुल ने अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रियंका-प्रथम, अंकिता-द्वितीय व अंशु तृतीय स्थान पर रहीं।
बालिकाओं के 200 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम, नेहा द्वितीय व हयूमा परवीन तीसरे स्थान पर रहीं। इसी वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम, अंशु द्वितीय व तीसरे स्थान पर मीनू भारती रहीं।
विज्ञापन
बालक वर्ग के शॉट पुट मुकाबले में रणविजय सिंह प्रथम, अक्षय द्वितीय व यादवेंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट बालिका वर्ग में हयूमा परवीन प्रथम, प्रियंका यादव द्वितीय व तृतीय स्थान पर प्रियंका वर्मा रहीं।
जैवलिन थ्रो में अंकित प्रथम, संदीप द्वितीय व आशीष तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, प्रसाद यादव द्वितीय व राहुल तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर की दौड़ में अतुल प्रथम, राम हरीश द्वितीय व तृतीय स्थान पर अरविंद यादव रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान मो. राशिद, द्वितीय स्थान अतुल कनौजिया व तृतीय स्थान शुभम सिंह को मिला।
ऊंची कूद बालिका वर्ग में प्रथम प्रियंका वर्मा, द्वितीय स्वाती व तीसरे स्थान पर मीनू भारती रही। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रथम अतुल कनौजिया, द्वितीय राहुल कुमार व तीसरे स्थान पर राम हरीश रहे।
डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में प्रथम रणविजय सिंह, द्वितीय निश्चय सिंह व तीसरे स्थान पर शुभम सिंह रहे। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में प्रथम हयूमा परवीन, द्वितीय प्रीति मौर्या व तीसरे स्थान पर अनुराधा रहीं।
इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार, क्रीड़ा प्रभारी जमाल खान समेत अन्य मौजूद रहे।