फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   वादा निभाओ, बाबरी मस्जिद बनाओ की मुस्लिम लीग ने की मांग

वादा निभाओ, बाबरी मस्जिद बनाओ की मुस्लिम लीग ने की मांग

Thu, 06 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
वादा निभाओ, बाबरी मस्जिद बनाओ की मुस्लिम लीग ने की मांग
अयोध्या। विवादित ढांचा विध्वंस की 26वीं बरसी पर इंडियन मुस्लिम लीग की ओर गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन करके राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है। धरने की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गनी ने कहा कि वर्ष 1992 में हिंदुस्तान के कानून को ध्वस्त करते हुए बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया था। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंहराव की ओर से मुस्लिम समुदाय से मस्जिद बनाकर देने का वादा किया गया था। ज्ञापन में वादा निभाने व बाबरी मस्जिद बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए डॉ. गनी ने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है। किसी भी दशा में उसकी नौवईय्यत नहीं बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के मसायल तब तक हल नहीं होंगे, जब तक मुस्लिम लीग सियासी तौर पर लोकसभा एवं विधानसभा में नहीं बैठेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैकड़ों मंदिरों को मुगल शासकों की ओर से बनाकर हिंदुओं को दिए गए। इसकी जीती जागती मिसाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी है। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के लोग अब बाबरी मस्जिद का निर्माण कराकर बड़प्पन का सबूत दें। इस मौके पर मौलाना फजलुद्दीन मौ. कारी अब्दुल वहीद, हाजी नजीर, हसीनउद्दीन मेराज अहमद, हाफिज मो. उस्मान, इंजीनियर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed