{"_id":"5b9bffdf867a557ecf605fa0","slug":"181536950239-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने डॉक्टर की कार से बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने डॉक्टर की कार से बैग उड़ाया
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पेबाजों ने डॉक्टर की कार से बैग उड़ाया
फैजाबाद। अयोध्या कोतवाली के रानोपाली चौकी स्थित देवकाली बाईपास के पास अज्ञात टप्पेबाजों ने एक डॉक्टर की गाड़ी से 50 हजार नकद व आवश्यक कागजातों से भरा बैग उड़ा दिया।
आरोपियों ने बैग से पैसा निकालकर उसे भीखापुर गांव के पास फेंक दिया। चिकित्सक की तहरीर पर अयोध्या कोतवाली केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
फैजाबाद के वजीरगंज जप्ती निवासी पूर्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीपी पांडेय (71) शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे अपनी कार से लखनऊ के लिए रवाना हुुए। कार उनका ड्राइवर अभिषेक वर्मा निवासी मधुपुर थाना पूराकलंदर चला रहा था।
डॉक्टर के अनुसार करीब 11 बजे देवकाली बाईपास से लखनऊ की तरफ मुड़ने पर बगल से गुजर रहे एक टैंपों में सवार कुछ लोगों ने कार से तेल गिरने की बात कही।
ये बात सुन ड्राइवर ने कार रोकी तो देखा कि सड़क पर तेल गिरा हुआ था। इसके बाद वह कार का बोनट खोलकर देखने लगा तभी किसी ने कोई गैस छोड़ दी। जिसकी चपेट में आकर ड्राइवर खांसने लगा तथा उसका दम घुटने लगा।
विज्ञापन
ड्राइवर को लगातार खांसते देख वह गाड़ी से उतरकर उसे देखने गए और उसे पानी पिलाया। इसके बाद जब वह वापस कार में बैठने गए तो कार की पिछली सीट पर रखा उनका बैग गायब मिला।
बैग में 50 हजार नकद समेत गाड़ी के कागजात व चिकित्सा से संबंधित सामान व उपकरण थे। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली अयोध्या पुलिस को दी। करीब एक घंटे बाद उनको रानोपाली चौकी पुलिस ने फोन किया कि उनका बैग भीखापुर गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला है।
लेकिन उसमें पैसे नहीं है। अयोध्या कोतवाल जगदीश उपाध्याय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को तलाश जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।