{"_id":"5b9bffc4867a557fea11932d","slug":"181536950212-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1672 शिक्षामित्रों का भेजा गया मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1672 शिक्षामित्रों का भेजा गया मानदेय
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1672 शिक्षामित्रों का मानदेय बैंक को भेजा
फैजाबाद। कई महीनों से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षामित्रों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी 11 विकासखंडों व नगर क्षेत्र के 1672 शिक्षामित्रों के जुलाई माह का मानदेय करीब 1.67 करोड़ रुपये शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बैंक को भेजा गया है।
लेकिन अभी भी बेसिक शिक्षा परिषद के 382 शिक्षामित्रों का मानदेय फंसा हुआ है। जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कुल 1672 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। जबकि बेसिक शिक्षा परिषद के तहत कार्यरत शिक्षामित्रों की संख्या 382 है। समायोजन निरस्तीकरण के बाद से समय से मानदेय भुगतान न होने से शिक्षामित्रों पर आर्थिक संकट बरकरार है।
सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षामित्रों के जुलाई माह की ग्रांट एक माह से होने के बावजूद भी बिल न मिलने के कारण भुगतान अटका हुआ था। जबकि बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षामित्रों को छह माह से भुगतान नहीं मिला है। ऐसे में शिक्षामित्र बिना किसी पारिश्रमिक मजबूरी में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग ने शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के 1672 शिक्षामित्रों के जुलाई माह का कुल एक करोड़ 67 लाख 62 हजार 397 रुपये भुगतान कर दिया। जो कि दो दिनों में संबंधित खाते में समायोजित होने के आसार हैं। सर्व शिक्षा अभियान के पटल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई माह का मानदेय बिल जिले को प्राप्त हो गया था और धनराशि बैंक को भेज दी गई है।
अगस्त माह का मानदेय बिल कार्यालय को प्राप्त होते ही मानदेय भेजा जाएगा। वहीं बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान अभी भी अटका हुआ है। इन शिक्षामित्रों के मानदेय की ग्रांट शासन से अब तक प्राप्त नहीं हुई है। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी, महामंत्री रामजी द्विवेदी आदि ने बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यरत शिक्षामित्रों को मानदेय भुगतान जल्द कराने की मांग की है।