{"_id":"5b9aa686867a55019a1f8326","slug":"181536861830-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पूराबाजार को मिला कायाकल्प सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पूराबाजार को मिला कायाकल्प सम्मान
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पूराबाजार को मिला कायाकल्प सम्मान
फैजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों के लिए स्वच्छता, अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण एवं आधारभूत संरचना जैसे कई मानकों को लेकर शुरू किए गए कायाकल्प अभियान के तहत पूराबाजार सीएचसी को सम्मानित किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गत दिवस लखनऊ में सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक लाख की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राजेंद्र कपूर को देकर सम्मानित किया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सम्मान से जनपद की प्रदेश स्तर पर अच्छी पहचान बनी है। उन्होंने इसके लिए पूरा बाजार के अधीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद भी ज्ञपित किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की यह पहल सराहनीय प्रयास है, जिससे जनपद के अन्य अस्पतालों को भी अपने अस्पताल को स्वच्छ एवं बेहतर रखने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मान कार्यक्रम में जनपद की तरफ से पूराबाजार सीएचसी के डॉ. रंजीत वर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, डॉ. अमीत कुमार शुक्ला मौजूद थे।