फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवध विवि के छात्र भी बन सकेंगे फिल्म एनीमीटर

अवध विवि के छात्र भी बन सकेंगे फिल्म एनीमीटर

Thu, 19 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अवध विवि के छात्र भी बन सकेंगे फिल्म एनीमीटर
अवध विवि के छात्र भी बन सकेंगे फिल्म एनीमेटर
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कैंपस में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां से भी छात्र फिल्म एनीमेटर बनकर निकल सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट व फाइन आर्ट का कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स पूरी तरह व्यवसायिक होने के साथ बीएड के समकक्ष डिग्री अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को देगा। इसके लिए यूजीसी की ओर से 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। छात्र सीधे 12 वीं कक्षा को पास आउट करने के बाद संबंधित कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र के आगाज के साथ अपने कैंपस में 14 नए व्यवसायिक कोर्सों को शुरू किया है। इसमें चार नए विभाग खोले जाने के साथ साइंस, विज्ञान व कला वर्ग के छात्रों के लिए कुछ न कुछ विशेष करने की योजना को अमली जामा पहनाया है। विश्वविद्यालय ने कला वर्ग के छात्रों के लिए पूर्णत: व्यवसायिक कोर्स बेचलर ऑफ विजुअल आर्ट व फाइन आर्ट कोर्स शुरू किया है। बारहवीं कक्षा से किसी भी ट्रेड के छात्र इसमें दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आठ सेमेस्टर निर्धारित किए गए हैं। कोर्स का पाठ्यक्रम ऐसा है कि नौकरी से संबंधित कई क्षेत्रों को एक साथ समेटने की शक्ति है। इसमें छात्र-छात्राओं को चित्रण की विभिन्न विधाओं से अवगत कराया जाएगा। वॉल पेंटिग से लेकर रेखा चित्रण, मूर्ति चित्रण समेत विभिन्न चित्रण संबंधी वस्तुओं की तकनीकि जानकारी दी जाएगी। इस कोर्स को करने के बाद छात्रों को बीएड की डिग्री की आवश्यकता न होने के साथ किसी प्रकार की टीचर ट्रेनिंग नहीं लेनी पड़ेगी। डिग्री करने वाले छात्र सीधे तौर पर आर्ट डायरेक्टर, फिल्म व सीरियलों में एनीमेटर, विभिन्न बड़ी कंपनियों में आर्ट डिजाइनर, जूनियर हाईस्कूल में आर्ट टीचर समेत कई बड़े स्थानों पर नौकरी पा सकते हैं। इसकी फीस प्रति वर्ष 15 हजार रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय के कैंपस के दृश्य कला विभाग के अधीन पूर्णत: व्यवसायिक कोर्स बेचलर ऑफ विजुअल व फाइन आर्ट कोर्स इस वर्ष से संचालित किया जा रहा है। इसके लिए 60 सीटें व आठ सेमेस्टर निर्धारित किए गए हैं। कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएं आर्ट की सभी फील्डों में नौकरी ग्रहण कर सकते हैं।- डॉ. विनोद श्रीवास्तव, समन्वयक दृश्य कला विभाग, अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed