फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दहेज हत्या में पति, सास व ससुर को 10-10 साल की सजा

दहेज हत्या में पति, सास व ससुर को 10-10 साल की सजा

Tue, 17 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति, सास व ससुर को 10-10 साल की सजा
हत्यारे पति, सास व ससुर को 10-10 साल की सजा
विज्ञापन

फैजाबाद। दहेज में बाइक, सोने की चैन व अंगूठी न मिलने पर विवाहिता की गला घोंट कर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने पति, सास व ससुर को दोषी पाते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर चार हजार रुपये जुर्माना भी हुआ। फैसला अपर जिला जज सुरेश कुमार शर्मा की अदालत से हुआ।

एडीजीसी कालिका प्रसाद सिंह ने बताया कि वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र औरंगाबाद मीरबाजार निवासी संजय गुप्ता ने अपनी बहन लता की शादी घटना के पांच साल पहले गोसाईगंज कस्बे के विवेक कुमार गुप्ता के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले लता को और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बाइक, सोने की चैन व अंगूठी की मांग पूरी न होने पर 10 जून 2012 की रात पति, ससुर राजकुमार गुप्ता, सास अमरावती ने पहले लता को मारा पीटा फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके मायके वालों को खबर दी कि पेट में दर्द की वजह से अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गला घोंटकर मार डालने का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। तब संजय गुप्ता ने तीनों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने, दहेज प्रताड़ना व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट लिखाई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई और सजा भुगतने के लिए अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed