{"_id":"5af5ec794f1c1bce408b4950","slug":"181526066297-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर भाजपा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर भाजपा का कब्जा
Updated Sat, 12 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध चुने गए बैंक के सभापति
फैजाबाद। फैजाबाद जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा ने कब्जा कर लिया। भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए हैं। उपसभापति के साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का भी निर्विरोध चयन कर लिया गया। चुनाव को लेकर जिला सहकारी बैंक के आस-पास बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी।
जिला सहकारी बैंक में सभापति के चुनाव को लेकर सुबह से ही भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। पार्टी प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, अंबेडकरनगर सांसद हरिओम पांडेय, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, इंद्र प्रताप तिवारी, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, जिला प्रभारी सुधीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
11 बजकर 10 मिनट पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर व एसडीएम रुदौली पंकज सिंह के सामने दाखिल किया। इसके साथ ही उपसभापति पद के लिए अरविंद वर्मा सहित अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की अवधि में सभापति सहित अन्य पदों के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया तो नामांकन पत्र की जांच और 12 बजे के बाद सभापति पद के लिए धर्मेेेंद्र प्रताप सिंह और उपसभापति पद पर अरविंद वर्मा को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद यह जश्न का माहौल बन गया। बैंक परिसर व उसके आस पास मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशियां साझा की।
विज्ञापन
विभिन्न प्रतिष्ठानों के लिए निर्वाचित डेलीगेट्स
एआरओ व बैंक सचिव दिवाकर सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सामान्य से धर्मेंद्र प्रताप सिंह व विस्तृत से रणधीर वर्मा, महिला वर्ग से मालती सिंह, सेंट्रल वेयर हाउस से राजेश सिंह, पीसीएफ सामान्य से गिरीश पांडेय, कृभको से रामेश मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए है। प्रदेश से जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर पद के लिए फैजाबाद-अंबेडकरनगर संयुक्त क्षेत्र से पूर्व चेयरमैन गोसाईगंज तारा देवी जायसवाल की पुत्रवधू डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल को नामित किया गया।