फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामजन्म भूमि के पुजारी को सौंपा पूजित कलश

रामजन्म भूमि के पुजारी को सौंपा पूजित कलश

Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रामजन्म भूमि के पुजारी को सौंपा पूजित कलश
रामजन्म भूमि के पुजारी को सौंपा पूजित कलश
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीरामजन्म भूमि सेवा समिति ने शुक्रवार को विवादित परिसर स्थित गर्भगृह में विराजमान रामलला के जन्मोत्सव का पूजित कलश पुजारी को सौंपा। इससे पूर्व नयाघाट स्थित वैदेही मंदिर में विधिवत कलश का पूजन-अर्चन वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य किया गया। समिति 25 मार्च को पूजित कलश वापस लाकर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगी।

श्रीरामजन्मभूूमि सेवा समिति के तत्वावधान में परंपरागत रूप से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नयाघाट स्थित वैदेही भवन में कलश का विधिवत पूजन-अर्चन कर समिति के सदस्यों ने पूजित कलश व चित्रपट रंगमहल बैरियर पर रामजन्मभूमि के अर्चक को सौंपा। समिति के महामंत्री रामप्रसाद मिश्र ने बताया कि समिति द्वारा 1950 से लगातार भगवान के जन्मोत्सव पर यह आयोजन होता आ रहा है। 1992 से पहले इस समिति द्वारा यह कार्यक्रम रामजन्मभूमि परिसर में मनाया जाता था लेकिन यह भूमि अधिग्रहीत हो जाने के बाद श्रीरामजन्मभूमि सेवा समिति सरयू घाट के पास स्थित वैदेहीमंदिर में मानस पाठ, जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान संजय शुक्ल, पराग मिश्र, कमल उपाध्याय, आदित्य शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed