फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मंडल में 265 केंद्रों पर 2170 एमटी होगी गेहूं खरीद

मंडल में 265 केंद्रों पर 2170 एमटी होगी गेहूं खरीद

Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंडल में 265 केंद्रों पर 2170 एमटी होगी गेहूं खरीद
मंडल में 265 केंद्रों पर 2179 एमटी होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

फैजाबाद। मंडल में गेहूं की खरीद के लक्ष्य का निर्धारण हो गया है। पांच जिलों में 265 क्रय केंद्रों पर 2179 एमटी खरीद का लक्ष्य प्रस्तावित है। शासन के निर्देशानुसार इसमें 10 प्रतिशत और इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि यह लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी कम है। पिछले वर्ष मंडल में 4750 एमटी का लक्ष्य निर्धारित हुआ था, लेकिन खरीद के सापेक्ष मात्र 45 प्रतिशत ही हो पाई थी। पिछले वर्ष की खरीद में 10 प्रतिशत बढ़ाकर इस वर्ष के लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। आरएमओ प्रदीप कुमार कुशवाहा बताते हैं कि शासन ने 40 हजार एमटी से लक्ष्य बढ़ाकर 50 एमटी कर दिया है। इससे मंडल में 10 प्रतिशत गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ने की उम्मीद है। सभी जनपदों में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद क्रय निर्धारित क्रय केंद्रों पर होगी। इसमें रवी विपणन वर्ष 2018-19 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह पिछले वर्ष के सापेक्ष 110 रुपये अधिक है।
मंडल में इस वर्ष विपणन शाखा, पीसीएफ, यूपी एग्रो, यूपीएसएस, यूपीपीसीयू, कर्मचारी कल्याण निगम, भारतीय खाद्य निगम व नेफेड को खरीद का जिम्मा सौंपा गया है। सभी क्रय एजेंसियों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फैजाबाद जनपद के सदर तहसील में तीन, सोहावल में दो, मिल्कीपुर में तीन, बीकापुर में दो व रुदौली में एक क्रय केंद्र खोले जाने की योजना है। इसके अलावा अकबरपुर के सदर तहसील में छह, भीटी में पांच, टांडा व बसखारी में सात-सात, आलापुर व जहांगीरगंज में चार-चार व जलालपुर व भियांव में क्रमश: छह और पांच क्रय केंद्र खोले जाने हैं। सुल्तानपुर जनपद के सदर में 10, कादीपुर में छह व जयसिंहपुर में तीन क्रय एजेंसियां खोली जाएंगी। इसके अलावा बाराबंकी में नबाबगंज तहसील में 13, फतेहपुर तहसील में 11, रामनगर में आठ, सिरौली गौसपुर में छह, रामसनहीघाट में पांच व हैदरगढ़ में नौ क्रय केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही अमेठी के गौरीगंज तहसील में तीन, अमेठी में पांच , मुसाफिरखाना में छह व तिलोई आठ क्रय केंद्र गेहूं खरीद के लिए खोले जाएंगे। मंडल में लक्ष्य के अनुरूप बोरों की उपलब्धता नहीं है। मंडल में गेहूं खरीद के लक्ष्य के आधार पर लगभग 50 हजार बोरों की आवश्यकता होगी। मौजूदा में मंडल में दो हजार गांठे उपलब्ध हैं। बाकी बोरों को इंतजाम करने में विपणन विभाग जुटा हुआ है। संभागीय खाद्य नियंत्रक की ओर से 1300 गांठों को मांगा गया है। इस बोरों की गांठे आने से उम्मीद है कि बोरों की संख्या में कोई कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन


जिलेवार निर्धारित खरीद का लक्ष्य
क्रयकेंद्र जनपद लक्ष्य
43 फैजाबाद 34100
66 अंबेडकरनगर 44400
43 सुल्तानपुर 29000
77 बाराबंकी 68300
36 अमेठी 42100
265 योग 217900

मंडल में एक अप्रैल से खरीद शुरू होनी है। किसान अपना रजिस्ट्रेशन खाद्य विभाग की वेबसाइट पर कराना शुरू कर दें । वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। बोरों की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। स्टोरेज की समस्या से निपटने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर खरीद व किसानों के मूल्य के भुगतान के लिए व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार कर ली गई हैं।-प्रदीप कुमार कुशवाहा, आर एम ओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed