{"_id":"5a8f0d454f1c1ba4268bbbb1","slug":"181519324485-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य का तर्कपूर्ण डॉटा प्रस्तुत करें महाविद्यालय: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य का तर्कपूर्ण डॉटा प्रस्तुत करें महाविद्यालय: कुलपति
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य का तर्कपूर्ण डाटा प्रस्तुत करें महाविद्यालय : कुलपति
फैजाबाद। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति प्रो. जेएस संधू ने कहा कि गृह विज्ञान महाविद्यालय व मात्स्यिकी महाविद्यालय में विभागों की स्थापना, आवश्यक मानव शक्ति व भविष्य की योजनाओं का तर्क पूर्ण खाका प्रस्तुत किया जाए। जिससे महाविद्यालयों को विकसित करने में शासन स्तर पर ठोस पैरवी की जा सके। कुलपति ने महाविद्यालयों के शैक्षणिक संवर्ग को सुझाव दिया कि वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों से बेहतर कार्य करने का प्रयास करें, जिससे विश्वविद्यालय की छवि को निखारा जा सके।
नवागत कुलपति बृहस्पतिवार को उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय तथा मात्स्यिकी महाविद्यालय के शिक्षण संकाय के साथ बैठक कर रहे थे। कुलपति ने तीनों महाविद्यालयों में मौजूद शैक्षिक व वैज्ञानिक स्टाफ की जानकारी भी ली। बैठक में सब्जी विज्ञान विभाग के निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. पीके सिंह, अधिष्ठाता उद्यान एवं वानिकी डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय, अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉ. सुमन प्रसाद मौर्या, मात्स्यिकी महाविद्यालय के डॉ. एपी राव समेत तीनों महाविद्यालयों के शिक्षक, वैज्ञानिक व मीडिया प्रभारी उमेश पाठक उपस्थित रहे।
इंसेट :
एनडी यूनिवर्सिटी में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राइस
कुमारगंज। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धान की उन्नतशील प्रजातियों को विकसित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन राइस की स्थापना के लिए दो करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। यह परियोजना में धान की फसलों को मौसम के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाली बनाना, विभिन्न प्रकार की प्रजातियों को विकसित करना, धान उत्पादन में गुणवत्तापूर्ण स्थिति पैदा करना तथा सुगंध धान को विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जानकारी देते हुए शोध निदेशालय के उप शोध निदेशक डॉ. रचना वर्मा ने बताया कि इस योजना में धान की फसलों को किसानों की आवश्यकता अनुरूप एवं अधिक पैदावार देने के लिए शोध कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
इनसेट....
एनडी यूनिवर्सिटी में बनेगा सीड हब
देश में दाल की समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने जनपद के नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सीड हब बनाने का निर्णय लिया है, इस कार्य के लिए विश्वविद्यालय में एक करोड़ चालीस लाख की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। यह जानकारी देते हुए शोध निदेशालय की उप शोध निदेशक डॉ. रचना वर्मा ने बताया कि विगत वर्षों में दलहनी फसलों को लेकर देश में काफी समस्या रही है, जिसके चलते भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने एक करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय में सीड हब परियोजना को मंजूरी दी है । इस परियोजना के तहत दलहनी फसलों के बीज उत्पादन को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र के कृषकों को कृषि के लिए उन्नतशील बीज उपलब्ध कराना है इस परियोजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।