फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1790 candidates leave BEd entrance exam

1790 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा

Tue, 16 Apr 2019 01:24 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Tue, 16 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
1790 candidates leave BEd entrance exam
अयोध्या में बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में सोमवार को दो पालियों में आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में 1790 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह परीक्षा 47 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस के साथ सब इंस्पेक्टर तैनात रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जुटी रही। जिले में 47 केंद्रोें पर बीएड प्रवेश परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


सुबह से ही जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का पता पूछते लोग इधर-उधर देखे गए। सात बजते-बजते परीक्षा केंद्रों पर भीड़ जमा हो गई। परीक्षा अवधि से आधा घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की जांच व आंतरिक सचल दल की तलाशी के बाद केंद्रों के अंदर भेजा गया।
विज्ञापन


इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व इंस्पेक्टर तैनात रहे। परीक्षा शुरू होते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट का दौरा शुरू हुआ। जिले में सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके साथ ही विवि व प्रशासन के सहयोग से सभी केंद्रों पर 94 पर्यवेक्षक तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विवि की ओर से बनाई गई टीमों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से नामित जिले के नोडल अफसर प्रो. आरएन राय ने बताया है कि प्रथम पाली की परीक्षा में 23 हजार 668 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 897 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।


पहली पाली में 22 हजार 771 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। जबकि दूसरी पाली में 893 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। दूसरी पाली की परीक्षा में 22 हजार 775 शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed