{"_id":"63ebd6d410d482c2f70125b5","slug":"178-cases-of-liquor-recovered-from-trolley-two-arrested-faizabad-news-c-13-1-88231-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बल्ली-लदी ट्रॉली से 178 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बल्ली-लदी ट्रॉली से 178 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Wed, 15 Feb 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
सोहावल (अयोध्या)। थाना रौनाही व कोतवाली अयोध्या पुलिस ने अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास से सोमवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बल्लियों के बीच लदी 178 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यह शराब तस्करी कर हरियाणा के चंडीगढ़ से बिहार ले जा रहे थे।
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरियाणा से शराब तस्करी कर बिहार ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर अयोध्या कोतवाल व थाना रौनाही प्रभारी व उनकी टीम ने अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित फिरोजपुर गांव के पास घेराबंदी।
टीम को सोमवार रात करीब दो बजे बल्लियां लदी लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे घेरकर रोक लिया। उस पर सवार दो लोगों से जब ट्रैक्टर के कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
ई-चालान एप से ट्रैक्टर पर अंकित नंबर को चेक किया गया तो उक्त नंबर हरपाल सिंह निवासी 142 डोड राजपुर विलारी मुरादाबाद की बाइक के नाम पंजीकृत मिला। इस पर ट्रॉली की तलाशी ली गई तो बल्लियों के नीचे बने बॉक्सनुमा टैंक से 178 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस टीम ने ट्रैक्टर सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान नरपेंद्र निवासी रूपुरा थाना सूरजगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान, अजय निवासी मिर्जापुर खेरी थाना बरौदा जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि उक्त शराब केवल हरियाणा में बेचने के लिए अधिकृत है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चंडीगढ़ से बल्लियों के बीच शराब लादकर बिहार बेचने के लिए जा रहे थे। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से शराब तस्करी का नया फंडा
एसपी ग्रामीण ने बताया कि बिहार में शराब बंदी के बाद से ही वहां शराब की तस्करी का अवैध कारोबार जारी है। हरियाणा में शराब के दाम कम होने के कारण यहां से भारी मात्रा में शराब बिहार ले जाई जाती है। इसके लिए तस्कर आम तौर पर ट्रक, टैंकर व अन्य छोटे वाहनों का प्रयोग करते हैं। लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर के रास्ते बिहार में प्रवेश करना पसंद करते हैं।
हालांकि समय-समय पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है, अभी दिसंबर में अयोध्या पुलिस व लखनऊ एसटीएफ की टीम ने अयोध्या सरयू पुल के पास से एक ट्रक व एसयूवी से करीब 278 पेटी अवैध शराब के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
इससे सतर्क तस्करों ने अब कृषि कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग शुरू किया है। कहा कि चंडीगढ़ से बिहार तक करीब 1346 किमी. की दूरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से तय करना आसान नहीं है, फिर भी रुपये कमाने व पुलिस से बचने के लिए तस्कर रिस्क उठाने से बाज नहीं आते।