{"_id":"5c66fedbbdec222c510288b5","slug":"171550253787-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक संध्या में सेना को समर्पित प्रस्तुति ने किया भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक संध्या में सेना को समर्पित प्रस्तुति ने किया भावविभोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना को समर्पित प्रस्तुति ने किया भावविभोर
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय आईईटी संस्थान के इंजीनियरिंग एल्युमनाई एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रथम पुरातन छात्र समागम 2019 के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन का किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में सेना को समर्पित एक प्रस्तुति प्रांजल, कुंदन, सुमित एवं अभिषेक द्वारा दी गई, इस प्रस्तुति ने लोगों का भावविभोर कर दिया। निशांत द्वारा प्रकृति को समर्पित गीत सराही गई।
रितु द्वारा कच्ची डोरियों डोरियों से मैनु तू बांध ले... गीत ने श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। बैले डांस पर अंशिका की प्रस्तुति एवं घूमर-घूमर पद्मावत फिल्म के प्रसिद्ध गीत पर स्वप्निल द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
ब्रेक डांस में तनिष्क एवं जतिन ने जनसमूह का मनमोह लिया। वैभव द्वारा मर जाऊ या जीलू जरा... गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। जिया जिया रे जिया रे...गीत पर प्रियंका ने सुंदर प्रस्तुतिकरण दिया।
ग्रुप डांस में अदिति, रीतिका, अनन्या, शिवांगी, सौम्या, रीतू, संध्या एवं ज्योति ने बारी-बारी से शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित एवं आरती दीक्षित द्वारा किया गया।
अतिथियों का स्वागत इंजीनियरिंग एल्युमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वंदिता पांडेय, डॉ. बृजेश भारद्वाज एवं पुरातन छात्रा राजश्री शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सिंह एवं अजय कुमार ने किया।
इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. आरएन राय, प्रो. अशोक शुक्ल, पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, प्रो. रमापति मिश्र, डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, प्रज्ञा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।