फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विश्वविद्यालय ने डाक विभाग से किया करार

विश्वविद्यालय ने डाक विभाग से किया करार

Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने डाक विभाग से किया करार
विश्वविद्यालय ने डाक विभाग से किया करार
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के छात्रों को अब घर बैठे उनके जरूरी कागजात डाक विभाग मुहैया कराएगा। इस संबंध में शुक्रवार को एक अनुबंध पत्र पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित और डाक विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक ने हस्ताक्षर किया। इसके अलावा पिछले वर्ष हुए दिव्य दीपोत्सव के चित्र और डॉक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के लोगों के साथ एक लिफाफे का सृजन डाक विभाग ने किया है। अब इस लिफाफे के द्वारा ही विश्वविद्यालय अपने प्रमुख पत्राचार करेगा। डाक विभाग के साथ इस महत्वपूर्ण समझौते के अवसर पर विवि के कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय, कुलसचिव सचिदानंद शुक्ल भी मौजूद थे। कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने छात्रों को घर बैठे आवश्यक प्रपत्र पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed