फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   11 ब्लाक संरक्षण समिति तथा

11 ब्लाक संरक्षण समिति तथा

Wed, 23 May 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
11 ब्लाक संरक्षण समिति तथा
272 में से 231 बच्चे मिले : डीएम
विज्ञापन

फैजाबाद। जनपद में 11 ब्लॉक संरक्षण समिति तथा 835 ग्राम बाल संरक्षण समितियों का गठन किया जा चुका है। किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अंतर्गत राजकीय संप्रेक्षण गृह चौक फैजाबाद में संचालित है। इस समय संस्था में 128 किशोर निवासरत है। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने दी। कहा कि यदि कोई बच्चा खो जाता है तो पीड़ित व्यक्ति उसकी सूचना निकटस्थ थाने या चाइल्ड लाइन 1098 पर दें तथा बच्चे की फोटो व अन्य विवरण भी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बताया कि जनपद में 2007 से वर्तमान समय तक कुल 272 गुमशुदा बच्चों के मामले प्रकाश में आए। जिसमें से 231 बच्चों की बरामदगी कर ली गई है एवं 41 प्रकरणों में कार्रवाई जारी है। वहीं, जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को जनपद के विद्यालयों के ड्राप आउट बच्चों व मलिन बस्तियों में आवासित परिवारों के बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि समेकित बाल संरक्षण योजना का उद्देश्य बच्चों के सुरक्षात्मक वातावरण निर्माण के लिए एक व्यापक बाल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचना है। समेकित बाल संरक्षण योजना के द्वारा बच्चों के हित से जुड़े हुए मुद्दों तथा किशोर न्याय अधिनियम में विहित प्रावधानों के अधीन बच्चों के सर्वोत्तम हित में उसका समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed