{"_id":"5ab3f6544f1c1be93f8b4675","slug":"171521743444-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में सीआरपीएफ ने एसएसबी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में सीआरपीएफ ने एसएसबी को हराया
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ दिल्ली ने एसएसबी लखनऊ को हराया
फैजाबाद। अखिल भारतीय प्राइज मनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को कमिश्नर मनोज मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सीआरपीएफ व एसएसबी के बीच खेला गया जिसमें सीआरपीएफ दिल्ली की टीम ने एसएसबी लखनऊ को पराजित किया।
अखिल भारतीय प्राइज मनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता गुरुवार शाम को डाभासेमर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल पांच मुकाबले खेले जाने हैं। इसमें उद्घाटन मुकाबला में सीआरपीएफ दिल्ली की टीम ने एसएसबी लखनऊ को 25-22, 25-20, 25-19 के सीधे सेटों में हराया। दूसरा मैच एसयू ब्लॉक दिल्ली व एनईआर गोरखपुर के बीच देर शाम तक जारी रहा। आयोजकों का कहना है कि तीसरा मैच ओएनजीसी देहरादून व बीइजी रुड़की के बीच, चौथा मैच डीएलडब्ल्यू वाराणसी व जम्मू रेलवे के बीच और पांचवां मैच एसएसबी लखनऊ व संयुक्त छात्रावास उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाना है। मुकाबला देर रात तक चलेगा। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें शामिल हो रही हैं।
इस आमंत्रण प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कई पूर्व खिलाड़ी व मौजूदा खिलाड़ी भी शिरकत कर रहे हैं। इनमें सुब्बाराव, मिथिलेश सिंह, अवनीश यादव, ललित उर्फ शेरा, प्रशांत सरोहा, मोहित शेरावत, वरुण जखमोला, जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। उद्घाटन अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, मोहम्मद इरफान, प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक सुनील तिवारी अभय सिंह, सेवा निवृत्त डायरेक्टर स्पोर्ट्स उत्तराखंड आर के चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे।