फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एकजुटता तय करेगी विश्वविद्यालय का भविष्य: प्रो. संधू

एकजुटता तय करेगी विश्वविद्यालय का भविष्य: प्रो. संधू

Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
एकजुटता तय करेगी विश्वविद्यालय का भविष्य: प्रो. संधू
एकजुटता तय करेगी विश्वविद्यालय का भविष्य : प्रो. संधू
विज्ञापन

फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो. जेएस संधू ने कहा कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से प्राप्त होने वाली शोध परियोजनाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाने का प्रयास सभी को एकजुट होकर करना चाहिए।

कुलपति डॉ. जेएस संधू ने बुधवार को कृषि महाविद्यालय एवं पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय के शिक्षक संकाय सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने वैज्ञानिकों व शिक्षकों को अपनी प्राथमिकताओं से भी परिचित कराया। कहा कि परियोजनाओं के संचालन से ही विश्वविद्यालय ज्यादा से ज्यादा संसाधन जुटा सकता है व कृषि एवं ग्रामीण विकास में अपनी बेहतर भूमिका निभा सकता है। कुलपति ने शिक्षकों व वैज्ञानिकों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय के गुणात्मक सुधार के लिए अपने विचारों से अवगत कराएं। जिससे विश्वविद्यालय के विकास को गति प्रदान की जा सके। कुलपति डॉ. संधू ने नैक मूल्यांकन के क्रम में ग्रेड प्राप्त करने के लिए प्रयास प्रारंभ करने का जिक्रकरते हुए कहा कि इस कार्य में आ रही बाधा को दूर कर सभी कमियों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपने संबंधों का भरपूर लाभ विश्वविद्यालय को पहुंचाना चाहते हैं परंतु इसके लिये सभी को एकजुट होकर सहयोग व कर्तव्यों का पालन करना होगा। इससे पूर्व सुबह कुलपति ने परिसर भ्रमण किया तथा पशुचिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रक्षेत्र डेयरी का अवलोकन किया। कुलपति ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रों पर निकलने वाले फसल अवशेष जलाए न जाएं । कुलपति के भ्रमण व बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पीके सिंह समेत शिक्षक वैज्ञानिक व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed